Search

 
 
 

Palamu :  चैनपुर बाजार से देसी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार, मोबाइल और बाइक जब्त

Medninagar : पुलिस के अनुसार, एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि चैनपुर बाजार में कुछ युवक आपस में मारपीट कर रहे हैं और उनके पास हथियार भी है. सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के बाद छापेमारी दल का गठन किया गया और युवकों की तलाश शुरू की गई.
 
दो युवक गिरफ्तार

Medninagar : जिले के चैनपुर बाजार से अवैध हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवकों की पहचान सोनार मोहल्ला निवासी विशाल कुमार सोनी (25 वर्ष) और अभिषेक कुमार (28 वर्ष) के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से बरामद एक देसी कट्टा, दो मोबाइल फोन और एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल जब्त कर ली है.

 

पुलिस के अनुसार, एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि चैनपुर बाजार में कुछ युवक आपस में मारपीट कर रहे हैं और उनके पास हथियार भी है. सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के बाद छापेमारी दल का गठन किया गया और युवकों की तलाश शुरू की गई.

 

इसी दौरान पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल से भाग रहे दो युवकों को खदेड़कर पकड़ लिया गया. तलाशी के दौरान विशाल कुमार सोनी की कमर से एक देसी कट्टा और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जबकि अभिषेक कुमार के पास से एक मोबाइल फोन मिला.

 

पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार करते हुए हथियार, मोबाइल और मोटरसाइकिल जब्त कर ली. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवकों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेजा जा रहा है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभिषेक कुमार का आपराधिक इतिहास भी रहा है. उसके खिलाफ वर्ष 2023 में चैनपुर थाना में लूट से संबंधित मामला दर्ज है. 

 

छापेमारी दल में चैनपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रमन यादव, पुलिस अवर निरीक्षक राम कुमार उपाध्याय और चैनपुर थाना के रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे. (इसे भी पढ़ें...झारखंड के विधायक भूषण बाड़ा पर पॉक्सो केस की गूंज दिल्ली तक, बीजेपी बोली- कांग्रेस चुप क्यों है?)

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही