Search

 
 
 

पलामू : देसी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार

 
Patan Palamu:  पाटन पुलिस ने देसी कट्टा, जिंदा कारतूस के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया. टीवीएस अपाची बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. पाटन के पुलिस अवर निरीक्षक सौलभ कुमार के नेतृत्व में सहदेवा मोड के पास वाहन चेकिंग लगाया गया. पुलिस को देख कर बाइक सवार दो युवक भागने लगे. पुलिस के जवानों ने दोनो युवकों को दौड़ाकर पकड़ा. उसके पास से देसी कट्टा और जिंदा कारतूस जब्त किया गया. धर्मेंद्र कुमार वर्मा उम्र 20,पिता प्रकाश चंद्रवंशी, विक्की लाल, उम्र 19, पिता श्रवण लाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. दोनों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस की छापेमारी टीम में पुलिस अवर निरीक्षक सौलभ कुमार, आरक्षी बीबेक लाल, सुरेंद्र कुमार यादव, आदित्य सिंह, रणधीर कुमार आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें-टीएमसी">https://lagatar.in/tmc-alleges-bjp-misusing-central-agencies-seeks-election-commissions-intervention/">टीएमसी

 का आरोप, भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग  कर रही है, चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही