Search

 
 
 

पलामू : अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार

लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के भकासी गांव में पुलिस ने दो युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कुमार और करण कुमार के रूप में हुई है.
 

Palamu :   लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के भकासी गांव में पुलिस ने दो युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कुमार और करण कुमार के रूप में हुई है. 

 

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस छापेमारी करने गयी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से दो देसी कट्टा, दो आठ एमएम का जिंदा कारतूस और एक वन प्लस स्मार्ट फोन भी बरामद किए हैं. आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही