Search

 
 
 

पलामूः दो युवकों ने विधवा के साथ किया दुष्कर्म, दोनों गिरफ्तार

पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पवन साव सीताराम साव का पुत्र है, जबकि संजय माली राजकुमार भगत का बेटा है.
 

Medininagar : पलामू जिले के छतरपुर में 30 वर्षीय विधवा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. दो युवकों ने घटना को अंजाम दिया है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना बुधवार दोपहर की है. महिला अपनी मौसी के घर से लौट रही थी. इसी दौरान बरडीहा गांव के पवन साव और संजय माली उसे जबरन एक टूटे मकान में ले गए और दुष्कर्म किया. आरोपियों ने पीड़ित महिला को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी भी दी.

महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. तभी दोनों आरोपी दीवार फांदकर भाग निकले. इसके बाद महिला ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी. पीड़िता की शिकायत पर गुरुवार को थाने में एफआईआर दर्ज की गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

मिली जानकारी के अनुसार, महिला के पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी. तब से वह अपने माता-पिता के साथ रह रही है. पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पवन साव सीताराम साव का पुत्र है, जबकि संजय माली राजकुमार भगत का बेटा है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही