Search

 
 
 

पलामू : महिला की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, अस्पताल में तोड़फोड़, थानेदार को लगी चोट (Video)

 
Medininagar : पलामू जिले के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के चियांकी में द्वारिका जी हॉस्पिटल में ग्रामीण जमकर हंगामा कर रहे हैं. अस्पताल में तोड़फोड़ की जा रही है. आक्रोशित लोगों को समझाने पहुंची पुलिस के साथ भी लोगों ने धक्का-मुक्की की. इस दौरान सदर थानेदार को भी चोट लगी है. आक्रोशित लोगों ने एनएच-75 को जाम कर दिया है. परिजन मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि द्वारिका जी हॉस्पिटल में एक महिला को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था. जहां डॉ. कादिर परवेज ने महिला का ऑपरेशन किया. ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी. महिला की हालात बिगड़ते देख उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया. रांची के एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया. जहां महिला की मौत हो गई. मौत के बाद परिजन महिला का शव लेकर अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा करने लगे. इस दौरान परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ भी की और एनएच-75 को जाम कर दिया. ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल में अच्छे डॉक्टर नहीं थे. एक झोलाछाप डॉक्टर के द्वारा महिला का ऑपरेशन किया गया, जिसके कारण महिला की नस कट गई थी. जिसके कारण महिला की मौत हो गई. जिला प्रशासन मृतक के आश्रित को जबतक मुआवजा नहीं देगी, तबतक हमलोग न 75 को जाम रखेंगे. समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों का हंगामा जारी था. मामले को बिगड़ता देख सदर एसडीपीओ सुरजीत कुमार भी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं. मुआवजा मिलने तक ग्रामीण कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हैं. हंगामा जारी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/12-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : राजस्थान">https://lagatar.in/surendrapal-singh-became-minister-in-rajasthan-10-days-ago-lost-the-by-election-today/">राजस्थान

में 10 दिन पहले बने थे मंत्री, आज उपचुनाव हार गये सुरेंद्रपाल सिंह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही