Search

पलामू : 246 बूथों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू, 724 पार्षद प्रत्याशी मैदान में

Palamu : जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार सुबह 7 बजे से नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान शुरू हो गया. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं. मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है. 

 

शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार बूथों का जायजा ले रहे हैं. कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. मतदान निर्धारित समय तक जारी रहेगा.

 

246 बूथों में मतदाता कर रहे मतदान 

जिले भर में कुल 246 बूथ बनाए गए हैं, जहां मतदाता अपने-अपने क्षेत्र का प्रतिनिधि चुनने के लिए वोट डाल रहे हैं. प्रशासन की ओर से सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.

 

मेयर पद के लिए 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

मेदिनीनगर नगर निगम में मेयर पद के लिए 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. वहीं विश्रामपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 21, हुसैनाबाद अध्यक्ष पद के लिए 7, छतरपुर अध्यक्ष पद के लिए 24 और हरिहरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 10 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. पार्षद पद के प्रत्याशियों को मिलाकर कुल 724 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं.


https://lagatar.in/municipal-elections-voting-begins-at-4304-polling-booths

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//