Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सभी की सहभागिता से ही कुष्ठ रोग मुक्त होगा पलामू : डीसी

Advertisement
Advertisement

जिले में 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान

Palamu : डीसी शशि रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को स्पर्श कार्यक्रम टास्क फोर्स की बैठक डीसी कार्यालय कक्ष में हुई. बैठक में डीसी ने कुष्ठ रोग से संबंधित मरीजों की जानकारी ली. वहीं कुष्ठ रोग से पीड़ित मरीजों के  बेहतर इलाज़ के लिये संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये. इसके अलावा उन्होंने जिले में चिन्हित कुष्ठ रोग पीड़ितों को संबंधित सहिया से घर-घर जाकर दवा खिलाए जाने की बात कही. इसके लिये उन्होंने कुष्ठ निवारण पदाधिकारी को निर्देशित किया. उन्होंने जिले में लोगों को कुष्ठ रोग मुक्त बनाने के लिए 30 जनवरी से 13 फ़रवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान व्यापक रूप से चलाने की बात कही. इस अभियान को सफल बनाने के लिए उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए.

लोगों को दी जाएगी जानकारी 

जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. विजय सिंह ने बताया कि सुन्न दाग धब्बों का ज्ञान ही कुष्ठ रोग की पहचान है. इस अभियान में कुष्ठ रोग के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ाने के लिए दीवार लेखन, नुक्कड़ नाटक, क्विज प्रतियोगिता, जनसंदेश, पम्पलेट्स इत्यादि के द्वारा लोगों को जागरूक किया जाएगा. उन्होंने बताया कि 30 जनवरी का दिन स्पर्श डे के रूप में मनाया जाएगा. जिसमें जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में कुष्ठ जागरुकता के लिए जिला दंडाधिकारी का संदेश पढ़ा जाएगा और सभी ग्राम सभाओं में ग्राम प्रधानों का संदेश उनके द्वारा पढ़ कर लोगों को सुनाया जाएगा.

सभी स्कूलों में चलेगा जागरुकता अभियान

स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान के दौरान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के सभी सरकारी स्कूल में प्राचार्य द्वारा अपने संस्थानों में कुष्ठ रोग से संबंधित आम सवाल जवाब व भ्रांतियों पर चर्चा की जाएगी. बैठक में कुष्ठ निवारण पदाधिकारी श्री सिंह ने बताया कि जिले में वर्तमान में कुल 512 कुष्ठ के मरीज़ हैं.

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में डीसी के अलावे उप विकास आयुक्त रवि आनंद, नगर आयुक्त जावेद, समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान, कुष्ठ रोग निवारण पदाधिकारी, डिस्ट्रिक्ट लेप्रोसी कंसलटेंट डॉ. मृत्युंजय मेहता, डॉ. अनूप सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/if-cm-is-not-answering-today-he-will-have-to-answer-tomorrow-governor/">सीएम

आज जवाब नहीं दे रहे हैं, तो उन्हें कल जवाब देना होगाः राज्यपाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही