Search

 
 
 

पलामू : सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आकर महिला की मौत

पड़वा थाना क्षेत्र के रजहरा गांव निवासी स्व. लक्ष्मण राम की पत्नी सीता कुंवर (60 वर्ष) की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई.
 

Palamu : पड़वा थाना क्षेत्र के रजहरा गांव निवासी स्व. लक्ष्मण राम की पत्नी सीता कुंवर (60 वर्ष) की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई.परिजनों के अनुसार गुरुवार सुबह सीता कुवर किसी रिश्तेदार के घर जा रही थीं. इसी दौरान पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ी गांव के पास सड़क पार करने के क्रम में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी.

 

 

टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं.घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने परिजनों को जानकारी दी. मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए. जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया.घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही