Search

 
 
 

Palamu : नावाटोली में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, राजा अंसारी हिरासत में

Palamu News :  परिजनों ने राजा अंसारी उर्फ यूनुस पर पर हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों का दावा है कि संदिग्ध पहले भी साधना को जान से मारने की धमकी देता था. राजा अंसारी ने तीज पर्व से दो-तीन दिन पहले भी साधना को फोन पर धमकी दी थी. बताया जाता है कि मृतका और संदिग्ध के बीच करीब दो वर्षों से जान-पहचान थी.
 
मृतक महिला की फाइल फोटो
  • घर के कमरे में बेड पर मिला महिला का शव

Palamu News :  शहर थाना क्षेत्र के नावाटोली मोहल्ले में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई. 43 वर्षीय साधना सिंह का शव उनके ही घर के कमरे में बेड पर पड़ा मिला. शुरुआती जांच में साधना के सिर पर चाकू से पांच से छह बार वार किए जाने के निशान मिले हैं. मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. 

 

इसे भी पढ़ें

 

जानकारी के अनुसार, साधना सिंह के पति आकाश कुमार जमशेदपुर में नौकरी करते हैं. गुरुवार सुबह किरायेदार टंकी में पानी भरने के लिए मोटर चलाने के लिए ऊपर पहुंचा. काफी देर तक साधना के कमरे से बाहर नहीं आने पर उसे शक हुआ. कमरे का दरवाजा बंद देखकर उसने आसपास के लोगों को सूचना दी. इसके बाद कमरे में जाकर देखा गया तो साधना बेड पर मृत पड़ी मिली.

 

मृतका की बड़ी बहन संध्या कुमारी और पति आकाश कुमार ने राजा अंसारी उर्फ यूनुस पर पर हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों का दावा है कि संदिग्ध पहले भी साधना को जान से मारने की धमकी देता था. राजा अंसारी ने तीज पर्व से दो-तीन दिन पहले भी साधना को फोन पर धमकी दी थी. बताया जाता है कि मृतका और संदिग्ध के बीच करीब दो वर्षों से जान-पहचान थी.

 

इधर घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए राजा अंसारी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही