Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामूः पारिवारिक विवाद में युवक ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या

रामगढ़ थाना क्षेत्र की काचन पंचायत के गुरियाही गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के सागर जिले के मंगरदहा निवासी अरविंद मगरधा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि अरविंद पिछले करीब 15 वर्षों से अपनी ससुराल गुरियाही गांव में रह रहा था.
Advertisement
Advertisement

Medininagar : पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र की काचन पंचायत के गुरियाही गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के सागर जिले के मंगरदहा निवासी अरविंद मगरधा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि अरविंद पिछले करीब 15 वर्षों से अपनी ससुराल गुरियाही गांव में रह रहा था.
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को अरविंद ने घर में मटन बनाया था. शराब का सेवन भी किया था. खाना खाने के दौरान भोजन में बाल मिलने पर उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया. देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी. स्थिति बिगड़ने पर पत्नी और बच्चे डरकर पड़ोस के घर चले गए.


कुछ देर बाद जब पत्नी वापस घर लौटी, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला. संदेह होने पर घर की कच्ची छत से झांककर देखा गया, तो अरविंद का शव फंदे से लटका हुआ मिला. घटना की सूचना तुरंत रामगढ़ थाना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमएमसीएच, मेदिनीनगर भेज दिया. मृतक के परिजन भी मध्य प्रदेश से गुरियाही के लिए रवाना हो गए हैं.


अरविंद के ससुर नंदू मोची ने बताया कि उसका दामाद अक्सर उसकी बेटी पर अवैध संबंध होने का शक करता था, जिसको लेकर घर में विवाद और मारपीट होती रहती थी. अरविंद को दो बेटे और दो बेटियां हैं.थाना प्रभारी ओमप्रकाश शाह ने बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही