Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : छत से गिरकर युवक की मौत, गांव में शोक की लहर

पाटन थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान देवंत गिरी के पुत्र सुनील गिरी (35 वर्ष) के रूप में हुई है.
Advertisement
Advertisement

Palamu :  पाटन थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान देवंत गिरी के पुत्र सुनील गिरी (35 वर्ष) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि सुनील गिरी काफी समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और उनका इलाज भी चल रहा था.

 

सोमवार की सुबह अचानक वह घर की छत से नीचे गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं. घटना के तुरंत बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया.

 

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही