Search

 
 
 

पलामू : युवाओं ने झामुमो का थामा दामन

 
युवाओं में हेमंत सोरेन सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं: राजेंद्र सिन्हा Palamu : झामुमो जिला कार्यालय में एआईएसएफ से जुड़े युवाओं और छात्रों ने झामुमो जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा की मौजूदगी में झामुमो का दामन थाम लिया. सभी छात्र सैयद फैजल और रजनीश दुबे के नेतृत्व में जुलूस के रूप झामुमो कार्यालय तक आए और पार्टी में शामिल हुए. युवाओं ने कहा कि वे हेमन्त सोरेन से प्रभावित हो कर झामुमो में शामिल हो रहे हैं. मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा ने कहा कि आज देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन हैं. हेमंत सरकार ने छात्रों और युवाओं के लिए कई कार्य किया. आज सरकारी स्कूलों और कॉलेजों के प्रति लोगों का भरोसा सिर्फ मुख्यमंत्री जी की लोकप्रियता की वजह से कायम हो सका है. राजनीति में युवाओं और छात्रों का आना भारत के लोकतंत्र के लिए बहुत जरूरी है. जिस तरीके से देश को बांटा जा रहा है, इसे सिर्फ युवाओं की सकारात्मक राजनीति ही रोक सकती है. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-action-will-be-taken-against-those-who-do-wrong-in-the-name-of-medicine-drug-inspector/">धनबाद:

दवा के नाम पर गलत करने वालों पर होगी कार्रवाई: ड्रग इंस्पेक्टर

झामुमो में ये हुए शामिल

मिलन समारोह में कोषाध्यक्ष रमेश सिंह, युवा सचिव आशुतोष विनायक, उपाध्यक्ष जसवंत सिंह वरिष्ठ नेता प्रदीप सिंह, संयुक्त सचिव अंकित सिंह मौजूद थे. झामुमो में शामिल होने वालों में कौशल किशोर, प्रियरंजन आनंद, अनवर अली, अमीन शाह, रोहन, कैफ, विक्की पासवान हर्ष दुबे, संदीप तिवारी, राकेश सिंह, शिवनंदन मेहता, राजा, आकाश देवेदी, अमित कुमार, कुंदन पांडेय, बिकाश सिंह, शहीद रजा, पवन कुमार सिंह, हर्ष दुबे, शिवनंदन मेहता, करन कुमार राम, आकाश कुरैशी, लाडले शाह, अनामुल हक, गुड्डू कुमार, अरहाम आलम, शाकिब राजा, हसन, अभिषेक तिवारी, अयान अली, वकार रियाज, सहित सैकड़ों युवा उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :बेरमो">https://lagatar.in/bermo-opposition-is-distributing-notes-in-lieu-of-votes-public-should-answer-this-hemant/">बेरमो

: वोट के बदले नोट बांट रहा विपक्ष, जनता इसका जवाब दे- हेमंत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही