Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पंचायत चुनाव : सिमडेगा प्रखंड में 112 व ठेठईटांगर में 132 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गये

Advertisement
Advertisement
Simdega : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण के चुनाव की नामंकन पत्र दाखिल करने की प्रकिया शुरू हो गई है. सिमडेगा जिला के बांसजोर एवं बानो प्रखंड में चौथे चरण के मतदान के लिए 2 मई को जिला परिषद सदस्य के लिए 5 उम्मीदवरोँ ने नामांकन पत्र दाखिल किया. द्वितीय चरण में सिमडेगा प्रखंड अंतर्गत वार्ड सदस्य के 143 उम्मीदवारों में से 112 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. प्रखंड विकास पदाधिकारी सिमडेगा अजय कुमार रजक ने इन्हें प्रमाण पत्र सौंपा. वार्ड सदस्य का सिमडेगा प्रखंड से एक सीट खाली रही. वहीं ठेठईटांगर प्रखंड में वार्ड सदस्य के 174 में से 132 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. प्रखंड विकास पदाधिकारी ठेठईटांगर पंकज कुमार ने इन्हें प्रमाण पत्र सौंपा. ठेठईटांगर प्रखंड से वार्ड सदस्य की सात सीट खाली रही.

बांसजोर प्रखंड : 2 मई को नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवार

  • वार्ड सदस्य की नामांकन संख्या - 10
  • मुखिया की नामांकन संख्या - 00
  • पंचायत समिति सदस्य की नामांकन संख्या - 03
  • जिला परिषद् सदस्य की नामांकन संख्या – 01

बानो प्रखंड : 2 मई को नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवार

  • वार्ड सदस्य की नामांकन संख्या - 35
  • मुखिया की नामांकन संख्या - 17
  • पंचायत समिति सदस्य की नामांकन संख्या - 08
  • जिला परिषद् सदस्य की नामांकन संख्या - 04
इसे भी पढ़ें – Lagatar">https://lagatar.in/jharkhand-news-lagatar-exclusive-chief-vigilance-officer-ministry-of-power-will-investigate-ntpc-land-compensation-scam-and-take-action/">Lagatar

Exclusive: ऊर्जा मंत्रालय के चीफ विजिलेंस ऑफिसर NTPC भूमि मुआवजा घोटाले की जांच कर करेंगे कार्रवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही