Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पंचायत चुनाव : धनबाद के 6 और बाघमारा के 10 मुखिया पदों की काउंटिंग पूरी

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: राजकीय पॉलीटेक्निक धनबाद में पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के वोटों की गिनती रविवार सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक चली. पहले दिन धनबाद प्रखंड के 6 तथा बाघमारा प्रखंड के 10 पंचायतों के मुखिया के रिजल्ट घोषित किये गये. जिसमें धनबाद प्रखंड के नवाडीह पंचायत से तपन दत्ता , दामोदरपुर से कमली हांसदा, धोखरा से उषा देवी, पांडरकनाली से कुसुम देवी, पांडरकनाली दक्षिण से चमेली देवी, सियालगुदड़ी से ममता चौधरी, मुखिया के रूप में चुने गये हैं. इसे भी पढ़ें-स्वर्णरेखा">https://lagatar.in/saryu-descended-to-make-swarnrekha-pollution-free-inspected-the-place-of-origin-ranichua/">स्वर्णरेखा

को प्रदूषण मुक्त करने उतरे सरयू, उद्गम स्थल ‘रानीचुंआ का किया निरीक्षण वहीं बाघमारा प्रखंड के रघुनाथपुर पंचायत से मो अलताफ, फाटामहुल से पुतुल रानी देवी, दलुडीह से राजेश हांसदा, राजगंज से बंदना बारूई महेशपुर 01 से मनोज कुमार महतो, रंगुनी से अनिता देवी, बागदाहा से बाबू लाल महतो, गोविंदाडीह से सरस्वती देवी, मोहलीडीह से नूरजहां परवीन, बौआकला दक्षिण से आरती देवी मुखिया पद के लिये चुने गये हैं. अपने अपने समर्थकों के साथ मतगणना स्थल पर डटे रहे. मतगणना स्थल के मुख्य प्रवेश द्वार, वज्रगृह के प्रवेश द्वार, मतगणना केंद्र के गैंगवे, बाह्य प्रवेश द्वार सहित सभी क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इसके अतिरिक्त बैरिकेडिंग, यातायात, गश्ती दल, चिकित्सा, एंटी सबोटाज चेकिंग सहित सुरक्षा की दृष्टिकोण से अन्य प्रबंध भी किए गए हैं.   [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही