Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पंचायत चुनाव :  जिला प्रशासन रेस, कोषांगों का गठन, मतपेटियों की तैयारी का निर्देश

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रांची समाहरणालय में शुक्रवार को रांची जिला प्रशासन ने विभिन्न कोषांगों का गठन किया है. सभी कोषांगों के अलग-अलग वरीय प्रभारी पदाधिकारी बनाये गये हैं. प्रत्येक कोषांग में वरीय पदाधिकारी के साथ नोडल पदाधिकारी और कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. उपविकास आयुक्त विशाल सागर सभी कोषांगों के प्रभार में रहेंगे. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त छवि रंजन द्वारा सभी कोषांगों के पदाधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार निर्वाचन कार्यक्रम करवाने का आदेश दिया गया है. आवश्यकतानुसार मतपेटियों की मरम्मत कराने और प्रखंडों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने मतपेटी कोषांग के पदाधिकारियों को 48 घंटे के अंदर जांच कर मतपेटियों का विवरण बनाने का निर्देश दिया है.

कितने कोषांग और जिम्मेवारी

कार्मिक कोषांग : वरीय प्रभारी पदाधिकारी विशाल सागर, उपविकास आयुक्त रांची, नोडल पदाधिकारी सीमा सिंह, विशेष विनियमन पदाधिकारी, रांची. निर्वाचन कोषांग : वरीय प्रभारी पदाधिकारी विशाल सागर, उपविकास आयुक्त रांची, नोडल पदाधिकारी वीरेन्द्र कुमार चौबे, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, रांची और शत्रुजंय कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा. सामग्री कोषांग : वरीय प्रभारी पदाधिकारी विशाल सागर, उपविकास आयुक्त, रांची, नोडल पदाधिकारी केवल कृष्ण अग्रवाल, जिला नजारत उप समाहर्त्ता, रांची. मतपेटी कोषांग : वरीय प्रभारी पदाधिकारी विनय कुमार, जिला योजना पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी अविनाश कृष्ण, सहायक श्रम अधीक्षक. मतपत्र एवं पेपर सील कोषांग : वरीय प्रभारी पदाधिकारी संजय कुमार प्रसाद, कार्यपालक दंडाधिकारी, सदर, नोडल पदाधिकारी मेरी मड़की, कार्यपालक दंडाधिकारी. वाहन कोषांग : वरीय प्रभारी पदाधिकारी सुधीर बाड़ा, परियोजना निदेशक, आईटीडीए, नोडल पदाधिकारी प्रवीण प्रकाश, जिला परिवहन पदाधिकारी.  विधि व्यवस्था और आचार संहिता कोषांग :  वरीय प्रभारी पदाधिकारी रामवृक्ष महतो, नोडल पदाधिकारी दीपक दुबे, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, रांची. प्रशिक्षण कोषांग : वरीय प्रभारी पदाधिकारी मनमोहन प्रसाद, प्रभारी विकास शाखा, नोडल पदाधिकारी विकास कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी,  डॉ. अनिल कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी.  व्यय अनुवीक्षण कोषांग : वरीय प्रभारी पदाधिकारी सुधीर बाड़ा, परियोजना निदेशक, आईटीडीए, नोडल पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला लेखा पदाधिकारी, विजय प्रताप देव, सहायक वाणिज्य कर आयुक्त, पूर्वी,  अजीत कुमार गुप्ता, सहायक वाणिज्य कर आयुक्त, पश्चिमी,  जगदीश साहू, सहायक वाणिज्य कर आयुक्त, अन्वेषण ब्यूरो,  शैलेश कुमार, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, पूजा सिंह, डीएमएफटी प्रिया श्रुति, डीएमएफटी.  मीडिया कोषांग : वरीय प्रभारी पदाधिकारी प्रभात शंकर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी उपवन बाड़ा, जिला खेल पदाधिकारी. आईटी कोषांग : वरीय प्रभारी पदाधिकारी विशाल सागर, उपविकास आयुक्त, नोडल पदाधिकारी शिवचरण बनर्जी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी. प्रेक्षण नयाचार कोषांग : वरीय प्रभारी पदाधिकारी अल्बर्ट बिलुंग, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी केवल कृष्ण अग्रवाल, जिला नजारत उपसमाहर्त्ता. सहायता और शिकायत निवारण प्रबंधन/एसएमएम अनुवीक्षण और संवाद कोषांग : वरीय प्रभारी पदाधिकारी शशि नीलिमा डुंगडुंग, कार्यपालक दंडाधिकारी. नोडल पदाधिकारी शशि नीलिमा डुंगडुंग, कार्यपालक दंडाधिकारी. बज्रगृह सह मतगणना कोषांग : वरीय प्रभारी पदाधिकारी राजेश कुमार बरवार, अपर समाहर्त्ता, नोडल पदाधिकारी ओम प्रकाश मंडल, अंचल अधिकारी, हेहल,उत्तम कुमार, विपणन सचिव, बाजार समिति, पंडरा. इसे भी पढ़ें – RMC">https://lagatar.in/rmc-municipal-commissioner-gave-strict-instructions-it-is-mandatory-to-take-water-connection-in-every-house/">RMC

: नगर आयुक्त ने दिये सख्त निर्देश, हर घर में पानी कनेक्शन लेना अनिवार्य
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही