Search

पंचायत चुनाव : चौथे चरण में रांची के 5 प्रखंडों में मतदान संपन्न, 31 मई को होगी मतगणना

Ranchi : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण का मतदान पांच प्रंखड़ों में संपन हुआ. रांची जिले के पांच प्रखंड रातू, खलारी, बुढ़मू, मांडर और चान्हो में सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरू हो गया था. दोपहर 3 बजे में मतदान संपन्न हुआ. चौथे चरण में 84 पंचायतों में मतदान हुआ. 5 प्रखंडों में कुल 398420 मतदाता अपने मत का प्रयोग किया. जिला प्रशासन ने मतदान केंद्रों में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया था. सभी केंद्रों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किये गये थे. ताकि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो सके. चुनाव कार्य में 7809 सुरक्षाकर्मी लगाये गये थे. (रांची">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/ranchi/">रांची

की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

3 बजे तक बुढ़मू में सबसे अधिक वोटिंग

दोपहर 3 बजे तक रातू  में 64.80%, खलारी  में 57.07%, बुढ़मू  में 76.82%, मांडर में 65.21% और चन्हो में 67.10% वोटिंग हुई. वहीं दोपहर 1:00 बजे तक रातू में 53.86 फीसदी, खलारी में 50.91 फीसदी, बुढ़मू में 68.51 फीसदी, मांडर 56.77 फीसदी और चान्हो में 58.77 फीसदी मतदान हुए. वहीं सुबह 10 बजे तक रातू 37.35%, खलारी 39.19%, बुढ़मू में 50.67%, मांडर में 43.06% और चान्हो में 44.24% मतदान हुए थे. जबकि सुबह 9 बजे तक रातू में 16.66 फीसदी, खलारी में 20.84 फीसदी, बुढ़मू में 24.64 फीसदी, मांडर में 20.03 फीसदी और चान्हो में 19.39 फीसदी मतदान हुए थे. इसे भी पढ़े : क्रूज">https://lagatar.in/big-relief-to-aryan-khan-in-cruise-drugs-case-got-clean-chit/">क्रूज

ड्रग्स केस में आर्यन खान को बड़ी राहत, मिली क्लीन चिट

24 मई को संपन्न हुई थी तीसरे चरण का मतदान

मालूम हो कि पंचायत चुनाव के तीसरे और चौथे चरण की मतगणना 31 मई को की जायेगी. तीसरे चरण का मतदान 24 मई को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ था. इस चरण में रांची जिले के ओरमांझी प्रखंड में सबसे अधिक 79.66 प्रतिशत मतदान हुआ था. वहीं अनगड़ा में 78.01, सिल्ली में 72.24 प्रतिशत और नामकुम में 65.89 प्रतिशत वोटिंग हुई थी.

तीसरे चरण में 82 पंचायतों में हुआ था मतदान

तीसरे चरण में रांची जिले के चार प्रखंडों की 82 पंचायतों में मतदान हुआ. इनमें जिला परिषद सदस्य के 9 पदों के लिए, पंचायत समिति सदस्य के 84 पदों के लिए, मुखिया के 82 पदों के लिए और वार्ड सदस्य के 428 पदों के लिए मतदान कराया गया. इसे भी पढ़े : NSA">https://lagatar.in/nsa-ajit-doval-stresses-on-ensuring-peace-and-stability-in-afghanistan-at-dushanbe-conference/">NSA

अजीत डोभाल ने दुशांबे सम्मेलन में अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने पर बल दिया [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//