Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पंचायत चुनाव: SSP ने अति नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का लिया जायजा

Advertisement
Advertisement
Ranchi: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रांची पुलिस अलर्ट मोड पर है. आगामी 24 मई को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर रविवार को रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने नामकुम प्रखंड स्थित अति नक्सल प्रभावित कई गावों का दौरा किया. एसएसपी ने बाइक (बुलेट) से नामकुम थाना क्षेत्र के अति संवेदनशील और नक्सल प्रभावित क्षेत्र माने जाने वाले राजाउलाहातु, लाली, कूदागढ़ा, गरुड़पिडी सहित अन्य गांव के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया. इस अभियान में मुख्यालय 1 डीएसपी नीरज कुमार समेत कई अन्य पुलिस अधिकारी और सीआरपीएफ के जवान शामिल थे. रांची">https://lagatar.in/jharkhand-news/">रांची

की लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/122-1.jpg"

alt="" width="1600" height="1200" />

मतदान केंद्रों का निरीक्षण

एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने उक्त गांवों में जाकर सबसे पहले मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने गावों में आम ग्रामीणों और चुनाव में भाग ले रहे प्रत्याशियों से मिले, साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के मसले पर बात की. उल्लेखनीय है कि पहले तमाड़ के उक्त क्षेत्रों में नक्सलियों द्वारा वोट बहिष्कार करने के कारण कोई वोटर बूथ तक जाने की हिम्मत जुटा नहीं पाते थे. यहां तक कि प्रशासन, पुलिस या पोलिंग पार्टी भी जाने से कतराती थी. ऐसे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे एसएसपी ने अपनी पुलिस पार्टी और आम लोगों में हौसला बढ़ाया. इसे भी पढ़ें-दुनिया">https://lagatar.in/the-world-has-70-days-of-wheat-left-india-banned-exports-america-in-tension-there-will-be-brainstorming-in-the-quad-meeting/">दुनिया

के पास 70 दिनों का गेहूं बचा! भारत के निर्यात पर बैन से अमेरिका, यूरोपीय देश टेंशन में, क्वाड की बैठक में होगा मंथन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही