Search

 
 
 

27% OBC आरक्षण के साथ तय समय पर होंगे पंचायत चुनाव: दीपिका पांडेय सिंह

झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पंचायत चुनाव अगले वर्ष निर्धारित समय पर ही कराए जाएंगे और इसमें किसी भी प्रकार की देरी नहीं होगी
 

Ranchi : झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पंचायत चुनाव अगले वर्ष निर्धारित समय पर ही कराए जाएंगे और इसमें किसी भी प्रकार की देरी नहीं होगी. उन्होंने कहा कि विभाग पूरी सक्रियता और प्रतिबद्धता के साथ सभी आवश्यक तैयारियों में जुटा हुआ है.

 

मंत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए इसकी समयबद्धता सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी प्रक्रियाएं तय समयसीमा के भीतर पूरी की जाएं, ताकि चुनाव में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो.

 

ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने इस विषय को गंभीरता से उठाते हुए विधानसभा में मजबूती के साथ रखा है. सरकार द्वारा 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है, जिस पर सकारात्मक आश्वासन प्राप्त हुआ है.

 

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगले वर्ष होने वाले पंचायत चुनाव 27% ओबीसी आरक्षण लागू करते हुए ही कराए जाएंगे. इसके लिए ओबीसी आयोग और राज्य चुनाव आयोग से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए.

 

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही