Simdega News: भ्रष्टाचार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सिमडेगा में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पंचायत सचिव को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई के बाद बोलबा प्रखंड में हड़कंप मच गया है.
इसे भी पढ़ें:
मिली जानकारी के अनुसार, बोलबा प्रखंड की मालसाडा, पीडियापोंछ एवं कादोपानी पंचायत के पंचायत सचिव दीपक साहू को एसीबी की टीम ने कल्याण विभाग के सरना घेराबंदी से जुड़े एक मामले में कथित तौर पर 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा. एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव को अपने शिकंजे में लिया. गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम पंचायत सचिव दीपक साहू को अपने साथ रांची ले गई, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
इस कार्रवाई ने एक बार फिर सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार और आम लोगों से जुड़े कामकाज में कथित रिश्वतखोरी के मुद्दे को सामने ला दिया है. एसीबी की इस कार्रवाई से उन सरकारी कर्मियों में भी खलबली मच गई है, जो कथित तौर पर काम के बदले अवैध वसूली को अपना अधिकार समझते हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

