Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पेयजल समस्या को लेकर लगा पानी पंचायत, कई और मुद्दों पर हुई चर्चा

Panki : पांकी प्रखंड के आस पास के क्षेत्रों में पेयजल की व्यवस्था को लेकर पांकी मध्य जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी ने नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर पानी पंचायत लगाया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पांकी मध्य जिला पार्षद सदस्य खुशबू कुमारी ने कहा कि पांकी में पेयजल समस्या से ग्रामीण जूझ रहे हैं. अभी तक विभाग द्वारा पेयजल की समुचित व्यवस्था लोगों तक उपलब्ध नहीं कराई गई है. लोगों को इस समस्या से काफी परेशानी झेलनी पड़ रहा है. बारिश नहीं होने के कारण पानी का जलस्तर नीचे चला गया है. जलाशय सूख गए हैं. नल जल योजना के तहत घर-घर पानी देना है, लेकिन कई जगहों पर पानी टंकी बेकार पड़ी है.

संवेदक गुणवत्तापूर्ण काम करें, नहीं तो करेंगे आंदोलन :खुशबू

पंचायत में जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी ने कहा कि किसानों के लिए सिंचाई की व्यवस्था हो. 45 करोड़ की लागत से पीएचईडी विभाग ने जल नल योजना का काम कराया है, इसकी जांच हो. जगह-जगह पाइप लाइन खराब है. सड़क के किनारे लगाये गये पाइप लाइन से पानी बेवजह बह रहा है. संवेदक गुणवतापूर्ण कार्य करें अन्यथा इनके खिलाफ आंदोलन किया जायेगा.

स्कूल में शिक्षकों की कमी

पंचायत में स्कूल में शिक्षकों की कमी का मुद्दा भी उठा. पीएचएन गर्ल्स हाई स्कूल में 900 छात्राएं है, लेकिन इस स्कूल में शिक्षकों की काफी कमी है. करोड़ों रुपए की लागत से बनी आरके+2 हाई स्कूल का भवन अभी तक विद्यालय प्रबंधन को नहीं सौंपा गया है. सरकार शिक्षा के प्रति उदासीन रवैया अपना रही है. सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का ढिंढोरा पीट रही है. लेकिन बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है. इसे भी पढ़ें : इस्लामाबाद">https://lagatar.in/islamabad-former-pm-imran-khan-arrested-from-outside-the-high-court-pakistani-rangers-took-action/">इस्लामाबाद

: हाईकोर्ट के बाहर से पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी, पाकिस्तानी रेंजर्स ने की कार्रवाई
पंचायत में मनरेगा मजदूरी समेत कई मुद्दे पर चर्चा हुई. वक्ताओं ने कहा कि प्रखंड के रतनपुर तथा सकलदीपा जैसे सुदूरवर्ती पंचायत में लोग अभी भी चुआरी से पानी पीने को मजबूर हैं. बीड़ी पत्ता मजदूरों को मेहनत के अनुकूल मजदूरी नहीं मिल पा रही है. कम से कम 300 रुपया प्रति सैकड़ा मजदूरी मिले. प्रखंड कार्यालय के पदाधिकारी किसी की नहीं सुनते हैं. सभी योजनाओं में लगातार घोटाले हो रहे हैं. आज इस विकट स्थिति में एकजुट होकर आंदोलन करने की जरूरत है. भ्रष्ट लोगों पर लगाम लगाना होगा. क्षेत्र में सरकार के इशारे पर कुछ माफियाओं द्वारा संसाधनों का विनाश किया जा रहा है. अवैध उत्खनन हो रहा है. प्रकृति के साथ छेड़छाड़ की जा रही है. अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जायेगा. कार्यक्रम का संचालन आइसा राज्य सचिव त्रिलोकीनाथ ने किया. पानी पंचायत को भाकपा माले जिला सचिव आरएन सिंह, पांकी विधानसभा के जन नेता डॉ. बीएन सिंह, भाकपा माले के असलम शेख, रतनपुर पंचायत के उपमुखिया शिलो देवी, आइसा राज्य अध्यक्ष तरुण कुमार, रंजीत कुमार सिंह, आइसा जिला सचिव गौतम दांगी, अध्यक्ष गुड्डू भुइयां, शाहिद शेख, रेखा देवी, भीम आर्मी के गुलशन, बीरेंद्र राणा जवाहिर सहित कई लोगों ने सभा को संबोधित किया. इसे भी पढ़ें : रिम्स">https://lagatar.in/rims-gangster-anil-sharmas-angiography-blockage-in-heart-bypass-surgery-needed/">रिम्स

: गैंगस्टर अनिल शर्मा की हुई एंजियोग्राफी, हार्ट में ब्लॉकेज, बाईपास सर्जरी की जरूरत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही