Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पंकज मिश्रा v/s ED डिप्टी डायरेक्ट: पंकज के वकील ने कहा – ED ने तथ्य छुपाए, बोली ED – याचिका मेंटेनेबल नहीं

Ranchi : अवैध खनन और टेंडर मैनेज करने के आरोपी पंकज मिश्रा की ओर से ईडी के सहायक डायरेक्टर के खिलाफ दायर कंप्लेंट केस पर ED की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान पंकज मिश्रा के अधिवक्ता मनोज मिश्रा ने अदालत में अपनी बहस की. इस दौरान उन्होंने कहा कि एजेंसी के अधिकारियों ने तथ्य छुपाए हैं. जबकि ED के अधिवक्ता ने अपनी बहस में पंकज मिश्रा की याचिका की मेंटीबिलटी पर सवाल उठाया. ED की ओर से विशेष लोक अभियोजक आतिश कुमार ने पक्ष रखा. अदालत अब इस मामले की अगली सुनवाई 25 जनवरी को करेगी. CM के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा ने ईडी के सहायक डायरेक्टर देवदत्त झा के खिलाफ ईडी की विशेष कोर्ट में शिकायत दर्ज की है. शिकायत में सहायक डायरेक्टर के खिलाफ तथ्यों को छुपाने का आरोप लगाया गया है. इसे भी पढ़ें - कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-also-raged-on-the-amendment-in-it-rules-saying-it-is-a-covert-attack-on-freedom-of-expression/">कांग्रेस

भी आईटी नियमों में संशोधन पर भड़की, कहा, यह अभिव्यक्ति की आजादी पर चोरी-छिपे हमला है
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही