Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दलित परिवार को फर्जी केस में जेल भेजकर पंकज मिश्रा ने हड़पी जमीन, बना रहे तीन मंजिला मकान- बाबूलाल

Advertisement
Advertisement

Ranchi: मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा पर दलितों की जमीन हड़पने का आरोप लगा है. बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पंकज मिश्रा ने साहेबगंज के दिनेश पासवान और रीता पासवान की 2 बीघा जमीन हड़प ली. परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेज दिया और फिर उसपर मकान बना रहे हैं. वहीं रोहित मंडल नाम के शख्स की 16 बीघा जमीन भी पंकज मिश्रा की शह पर हड़पी गई है. जिन लोगों ने पंकज मिश्रा पर जबरन जमीन हड़पने का आरोप लगाया है वे लोग भी बाबूलाल मरांडी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे. इसके अलावा बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकू शुक्ला और साहेबगंज के कारोबारी अंकुश राजहंस भी मौजूद थे. इन दोनों ने भी पंकज मिश्रा पर प्रताड़ित करने का आरोप पहले ही लगाया है.

इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/39-black-fungus-patients-47-suspects-12-dead-in-jharkhand/79678/">झारखंड

में ब्लैक फंगस के 39 मरीज, 47 संदिग्ध, 12 की मौत

सरकार ने संथाल में कुछ भ्रष्ट अफसरों को पदस्थापित किया

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार के बनने के बाद से ही संथाल परगना के साहेबगंज और पाकुड़ में सरकार ने कुछ भ्रष्ट अफसरों को पदस्थापित किया. दलाल, बिचौलिये, गुंडे और सीएम के विधायक प्रतिनिधि वहां आतंक मचाए हुए हैं. आम लोगों का जीना दूभर हो गया है. आवाज उठाने पर लोगों को फर्जी मुकदमे में जेल भेज दिया जाता है. पंकज मिश्रा को रूपा तिर्की मामले में भी सरकार बचाने की कोशिश कर रही है.

जेल भेजने के एक दिन बाद ही जमीन पर हो गया कब्जा

रीता देवी ने कहा कि पंकज मिश्रा ने उनकी 2 बीघा से ज्यादा जमीन हड़प ली. जमीन को लेकर सुनील सिन्हा और शिवशंकर प्रसाद नाम के शख्स के साथ 2018 से मामला चल रहा था. हेमंत सरकार बनने के बाद उनके विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा की आंख जमीन पर गड़ गई. सुनील सिन्हा के साथ मिलकर पंकज मिश्रा ने उसके परिवार को चोरी के मामले में फंसाकर जेल भेज दिया. 9 सितंबर 2020 को जेल भेजा गया और 10 सितंबर से जमीन को घेरना शुरू कर दिया गया. वहां पंकज मिश्रा का तीन मंजिला मकान बन रहा है. रीता ने कहा कि थाना, पुलिस, डीएसपी, एसपी सब उनके ही हैं. आखिर न्याय मांगने हम कहां जाएं.

इसे भी पढ़ें- कोविड">https://lagatar.in/antibody-cocktail-drug-covid-patients-now-available-raj-hospital-ranchi/79661/">कोविड

मरीजों के लिए एंटीबॉडी कॉकटेल दवा अब राज अस्पताल रांची में उपलब्ध

फर्जी वंशावली बनाकर 16 बीघा जमीन हड़पने की कोशिश

रोहित मंडल ने कहा कि उनके 16 बीघा खानदानी जमीन को पंकज मिश्रा और उसके लोग हड़पने की कोशिश कर रहे हैं. सीओ की मिलीभगत से उनके वंशावली में दूसरे व्यक्ति को जोड़कर जमीन को हड़पने की कोशिश हो रही है. विरोध करने पर डाहू यादव ने जान से मारने की धमकी दी है. वे लोग कह रहे हैं 50 हजार रुपये कट्ठा के हिसाब से जमीन का रेट ले लो और मुंह बंद रखो. डीसी के पास भी फरियाद लेकर गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. रोहित ने कहा कि राजेश्वर यादव, डाहू यादव और पंकज मिश्रा मिलकर जमीन हड़प रहे हैं. लगातार धमकी मिलने से उनका पूरा परिवार डरा हुआ है.

सोशल मीडिया में लिखने पर पंकज मिश्रा ने करवा दिया FIR

बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकू शुक्ला ने कहा कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के कारण उन्हें पंकज मिश्रा ने जान से मारने की धमकी दी. फोन कर कहा कि हम साहेबगंज में सरकार चलाते हैं. सोशल मीडिया पर लिखना बंद करो नहीं तो जान से मरवा देंगे या झूठे केस में फंसवा देंगे. उनके खिलाफ 27 मई को पाकुड़ थाने में शिकायत दर्ज कराया गया. वहीं पंकज मिश्रा ने साहेबगंज में उनके खिलाफ बैक डेट में एफआईआर करवा दिया कि मैंने उनसे रंगदारी मांगी है. पिंकू शुक्ला ने कहा कि पंकज मिश्रा के दबाव में पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए घर में देर रात ढूंढने पहुंची थी.

ऑडियो वायरल होने के बाद कारोबारी की बढ़ी मुश्किल

कारोबारी अंकुश राजहंस ने कहा कि बीते दिनों उनका एक पुलिसकर्मी के साथ बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद उनकी परेशानी बढ़ गई है. साहेबगंज में रहना मुश्किल हो गया है. अंकुश ने कहा कि साहेबगंज में सबसे ज्यादा रॉयल्टी उनकी ही कंपनी देती है. लेकिन ऑडियो वायरल होने के बाद उनका लीज कैंसिल कर दिया गया. पुराने केस को जिंदा करने की कोशिश की जा रही है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही