Search

पंकज त्रिपाठी ने लिया एक साल का ब्रेक, बोले -सिर्फ EMI भरने के लिए काम नहीं ...

Lagatar desk : एक्टर पंकज त्रिपाठी ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह करीब एक साल तक काम से ब्रेक पर थे. लगातार प्रोजेक्ट्स में व्यस्त रहने के बाद उन्हें थकान और क्रिएटिव खालीपन महसूस होने लगा था, जिसके चलते उन्होंने खुद को समय देने का फैसला किया. इस दौरान अभिनेता ने उन प्रोजेक्ट्स पर भी खुलकर बात की, जो केवल पैसों के लिए किए जाते हैं.


क्यों लिया काम से ब्रेक

हाल ही में  मीडिया पोर्टल को दिए इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी ने बताया कि लगातार शूटिंग के कारण उनका एक्टिंग के प्रति उत्साह कम होने लगा था. काम का दबाव उनकी खुशी और सेहत पर असर डाल रहा था, इसलिए ब्रेक लेना उनके लिए जरूरी हो गया.

 

‘अब सोच-समझकर चुनता हूं काम’

 

वैरायटी इंडिया से बातचीत में पंकज त्रिपाठी ने कहा-मैं लगातार प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा था. ऊब और थकान महसूस होने लगी थी. मुझे अपने काम में आनंद नहीं आ रहा था. ब्रेक बहुत जरूरी था. अब मैं बहुत सोच-समझकर काम चुनता हूं. मैं घर से तभी निकलता हूं जब काम में मजा आता है.

 

उन्होंने साफ कहा कि वह हर प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनना चाहते.मैं जीवन के ऐसे दौर में हूं जहां मैं केवल रोमांच और संतुष्टि के लिए अभिनय करता हूं. मैं इसे सिर्फ EMI भरने और जीविका चलाने के लिए नहीं कर सकता.

 

अब किस तरह का काम करना चाहते हैं

पंकज त्रिपाठी ने बताया कि अब उनके काम चुनने के मापदंड बदल गए हैं. वह ऐसी फिल्मों और प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनना चाहते हैं, जिनमें मनोरंजन और मजबूत विषयवस्तु का संतुलन हो.उन्होंने कहा -भारत में लोग मनोरंजन के लिए फिल्में देखते हैं, लेकिन कहानी कहना सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं होना चाहिए. उसमें गहराई और कोई संदेश भी होना चाहिए.

 

पंकज त्रिपाठी के आने वाले प्रोजेक्ट्स

वर्क फ्रंट की बात करें तो पंकज त्रिपाठी ने वेब सीरीज ‘परफेक्ट फैमिली’ के जरिए प्रोडक्शन के क्षेत्र में कदम रखा है. इसके अलावा वह ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में नजर आएंगे, जो 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इससे पहले वह ‘क्रिमिनल जस्टिस’ सीरीज में अपने अभिनय से दर्शकों और समीक्षकों की खूब तारीफ बटोर चुके हैं.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp