Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्वास्थ्य सहिया मौत मामला : आक्रोशितों ने पांकी सगालीम मुख्य पथ को किया जाम, थाना प्रभारी-मजिस्ट्रेट पहुंचे

Advertisement
Advertisement
Panki :  सड़क हादसे में घायल स्वास्थ्य सहिया मीना देवी की आज शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी. मौत के बाद आक्रोशित स्थानीय सहिया एवं ग्रामीणों ने शव के साथ पांकी सगालीम मुख्य पथ को जाम कर मुआवजे की मांग कर रहे हैं. सूचना पाकर थाना प्रभारी कुंदन पासवान व मजिस्ट्रेट महाबीर प्रसाद जामस्थल पर पहुंचे हैं और प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे हैं. स्वास्थ सहिया संघ अड़े हैं कि जब तक सीएस और बीडीओ नहीं आयेंगे, वो नहीं हटेंगे. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/ranchi-a-girl-committed-suicide-in-a-flat-in-pundag/">रांची

: पुंदाग स्थित एक फ्लैट में युवती ने आत्महत्या की, कथित प्रेमी सहित दो हिरासत में)

ट्रक की टक्कर से पति-पत्नी हो गये थे घायल

बता दें कि पांकी प्रखंड कार्यलय में शुक्रवार को आयुष्मान योजना की बैठक थी. इस बैठक शामिल होने के बाद मीना देवी अपने पति के साथ बाइक से घर जा रही थी. इसी दौरान तेतराई बाजार के पास ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. इस सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल हो गये. आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान मीना देवी की मौत हो गयी. जबकि उनका पति अस्पताल में इलाजरत है. मीना देवी पांकी थाना क्षेत्र के महूगाई गांव की रहनेवाली थी. इसे भी पढ़ें : राम">https://lagatar.in/cji-said-in-ram-jethmalani-memorial-lecture-appointment-process-of-judges-will-be-made-more-transparent/">राम

जेठमलानी मेमोरियल लेक्चर में CJI ने कहा, जजों की नियुक्ति प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी की जायेगी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही