Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पांकी : स्वतंत्रता सेनानियों का शिलापट्ट जर्जर, 50 साल पहले हुआ था निर्माण

Shiv Shankar Paswan Panki (Palamu) : भारत की आजादी में प्रमुख भूमिका निभाने वाले पांकी के दो स्वतंत्रता सेनानियों की याद में 50 साल पहले शिलापट्ट लगाया गया था. आज इसकी स्थिति जर्जर हो गई है. पांकी प्रखंड कार्यालय के समीप ये बना हुआ है. इसका निर्माण भारत की आजादी के 25 वर्ष पूरा होने के अवसर पर भारत सरकार ने स्वतंत्रता सेनानी श्रीनिवास मिश्र और अखौरी सूरजानंद की याद में बनवाया था. इसका निर्माण साल 1972-74 के बीच किया गया था. 90 के दशक में माओवादियों ने इसके समीप बने तत्कालीन प्रखंड कार्यालय को उड़ा दिया. इसे भी पढ़ें : यूपी">https://lagatar.in/up-police-said-183-criminals-killed-in-encounters-since-march-2017/">यूपी

पुलिस ने कहा, मार्च 2017 से अब तक एनकाउंटर में 183 अपराधी मारे गये

शिलापट्ट पर दोनों स्वतंत्रता सेनानियों के नाम

शीलापट्ट के एक ओर स्वतंत्रता सेनानी श्रीनिवास मिश्र और अखौरी सूरजानन्द का नाम अंकित है वहीं दूसरी ओर भारत के संविधान का प्रस्तावना अंकित है. इस बाबत डंडारकला पंचायत के मुखिया प्रद्युम्न सिंह उर्फ गुडडू बाबू ने कहा कि पांकी प्रखंड के स्वतंत्रता सेनानियों से संबंधित शिलापट्ट को संरक्षित रखने की जरूरत है. इस दिशा में कुछ ठोस कदम उठाया जाए. जहां पर शिलापट्ट अवस्थित है वहां घेराबंदी कर नए सिरे से नया शिलापट्ट स्थापित किया जाय. इसे भी पढ़ें : चंदवा">https://lagatar.in/candwa-the-youth-raped-the-minor-for-6-months-the-villagers-caught-the-accused-and-handed-him-over-to-the-police/">चंदवा

: युवक ने 6 महीने तक नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही