Search

 
 
 

पांकी : कारीमाटी घाटी में दर्जनों वाहनों से लूटपाट, ड्राइवर को मारी गोली

 
Panki, Palamu:  पांकी थाना थाना क्षेत्र के कारीमाटी घाटी में शुक्रवार अहले सुबह लुटेरों ने दर्जनों वाहनों से लूटपाट की. इस दौरान लुटेरों ने एक वाहन चालक को गोली मार दी. घायल चालक मुर्तजा अंसारी रांची के पंडरा का रहने वाला है. उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. वहीं इस संबंध में पांकी के प्रभारी थानेदार कुंदन पासवान ने बताया कि लूटपाट की घटना हुई है. पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है. अभी तक किसी ने लिखित आवेदन नहीं दिया है. जख्मी व्यक्ति का फर्द बयान लिया जाएगा. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है. थाना प्रभारी ने बताया कि दो से तीन वाहन चालकों से मोबाइल और पैसे की लूट हुई है. इसे भी पढ़ें :झारखंडः">https://lagatar.in/jharkhand-adequate-funds-in-pmay-u-houses-for-the-poor-are-not-being-built-due-to-negligence-of-officials/">झारखंडः

PMAY (U) में पर्याप्त फंड, पदाधिकारियों की लापरवाही से नहीं बन रहा गरीबों का घर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही