Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पांकी : राहेवीर पहाड़ी मंदिर में मेले का आयोजन, विधायक रहे मौजूद

Advertisement
Advertisement
Panki, Palamu: पूरे भारत देश में सनातन धर्म का डंका बज रहा है. उक्त बातें पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने कही. वे शुक्रवार की दोपहर पांकी राहेवीर पहाड़ी मंदिर मेला के समारोह में बोल रहे थे. कहा कि पांकी के लिए महाशिवरात्रि पूजा यादगार है. पिछले साल पांकी के भगत सिंह चौक पर तोरणद्वार बनाने व सुसज्जित करने में व्यवधान उत्पन्न किया गया था. बीते चार दिनों से तोरणद्वार लगाने को लेकर प्रशासनिक महकमा मंथन करता रहा. शांति समिति की बैठक में तोरणद्वार का विरोध होता रहा. यह हिन्दुस्तान के भविष्य के लिए अच्छी बात नहीं है. संविधान हमें धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार देता है.  हिन्दुस्तान में भोलेनाथ की बारात नहीं निकलेगी तो क्या अफगानिस्तान और पाकिस्तान में बारात निकाली जाएगी. सनातनियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है सनातनियों को 107 का मुकदमा कर डराया जा रहा है. भोलेनाथ के भक्तों को डराकर कुछ भी हासिल नहीं होगा. इसे भी पढ़ें-लोबिन">https://lagatar.in/jhapas-offer-to-lobin-said-jmms-behavior-towards-him-is-not-good/">लोबिन

को झापा का ऑफर, कहा- झामुमो का इनके प्रति व्यवहार ठीक नहीं

संविधान में हरेक धर्म का सम्मान : लालसूरज

वहीं. पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी लालसूरज ने कहा कि सृष्टि के रचयिता भगवान शिव की आराधना हम सभी करते हैं. पांकी के राहेवीर पहाड़ी मंदिर में आयोजित मेले के तोरणद्वार निर्माण के दौरान बाधा उत्पन्न की गई थी. आस्था के आगे प्रशासनिक महकमे को सहयोग में झुकना पड़ा. भारतीय संविधान में हर धर्म का सम्मान करता है. पिछले वर्ष पांकी को अशांत करने की कोशिश की गई. धर्म की रक्षा के लिए हमें संघर्ष करने की जरूरत है. मौके पर मंदिर समिति के पारसनाथ सिंह, प्रेम रंजन सिंह, प्रो. बच्चन ठाकुर, सुरेन्द्र सिंह, अजय गुप्ता, महेंद्र सिंह गुरूजी, लाला यादव, अनुज सिंह, मंटू सिंह आदि थे. पांकी विधायक शशिभूषण मेहता ने मंदिर के छत पर तड़ित चालक लगाने की घोषणा की. विदित है कि बीते दो वर्ष पूर्व वज्रपात की घटना से मंदिर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था. इसे भी पढ़ें-हुसैनाबाद">https://lagatar.in/hussainabad-mahashivratri-celebrated-with-pomp-devotees-gathered-in-shiva-temples/">हुसैनाबाद

: धूमधाम से मनाई गई महाशिवरात्रि, शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही