Shivshankar Paswan Panki, Palamu: पांकी प्रखंड मुख्यालय के चौक-चौराहों पर ट्रैफिक जाम की समस्या से लोग काफी परेशान रहते हैं. जाम के कारण भीषण गर्मी में राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है. सबसे ज्यादा जाम एसबीआई बैंक भगत चौक के समीप लगती है. जाम की वजह सड़कों पर बेतरतीब तरीके से बाइक-ऑटो लगना है. वहीं परिवहन विभाग द्वारा अभी तक बस स्टैंड का निर्माण नहीं कराया गया है. इस वजह से सड़कों पर दिन भर बस खड़ी रहती है. जाम का फायदा पॉकेटमार, चोर और अपराधी भी उठाते हैं. आये दिन अपराधी वारदात को अंजाम देकर भीड़ का फायदा उठाकर पैदल ही भाग जाते हैं. भीड़ की वजह से पॉकेटमार भी सक्रिय रहते हैं. आये दिन लोग पॉकेटमारी के शिकार हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-dav-children-planted-saplings-on-earth-day/">रामगढ़
: पृथ्वी दिवस पर डीएवी के बच्चों ने किया पौधारोपण
गांधी पीएम मोदी के अल्पसंख्यकों को संपत्ति बांटनेवाले बयान पर हुए हमलावर, कहा, झूठ के कारोबार का अंत नजदीक है… [wpse_comments_template]
: पृथ्वी दिवस पर डीएवी के बच्चों ने किया पौधारोपण
चार साल बाद भी पांकी बाजार में ट्रैफिक पुलिस नहीं
चार साल बाद भी पांकी बाजार में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती नहीं हुई है. तत्कालीन पलामू एसपी इंद्रजीत महथा के साथ पांकी चेंबर ऑफ कॉमर्स की एक बैठक 2020 में चेंबर अध्यक्ष पंचम प्रसाद की उपस्थिति में पांकी पूर्वी पंचायत सचिवालय में हुई थी. बैठक में तय हुआ कि दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी को पांकी बाजार में तैनात किया जायेगा. आमलोगों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया था. परंतु चार साल बीतने के बाद भी आज तक इस दिशा में सकारात्मक पहल नहीं की गई.सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग
पलामू जिले के पांकी प्रखंड का सबसे बड़ा बाजार पांकी बाजार माना जाता है. पलामू, चतरा की सीमा पर स्थित पांकी मुख्य बाजार में दर्जनों प्रखंड के लोगों का आवागमन होता है. यहां लगभग 500 दुकानें हैं, इसकी सुरक्षा भगवान भरोसे ही है. भीड़ से पांकी मुख्य पथ हमेशा जाम रहता है. ट्रैफिक पुलिस के नहीं होने से लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है. इस भीषण गर्मी में गाड़ियां सड़क पर रेंगती नजर आती हैं. लोग पसीना से तरबतर रहते हैं. अभी लगन, शादी का महौल है, जिससे बाजार में चहल-पहल देखी जा रही है. लोगों को समान खरीदारी में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों का कहना है कि बाजार में सुरक्षा व्यवस्था का इंतजार पुख्ता किया जाय. जिससे कि आम लोगों को व्यवसाय करने में कोई परेशानी नहीं हो. स्थानीय लोग ने प्रशासन से ट्रैफिक पुलिस के साथ साथ सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है. इसे भी पढ़ें-राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-attacked-pm-modis-statement-on-distributing-property-to-minorities-said-the-end-of-the-business-of-lies-is-near/">राहुलगांधी पीएम मोदी के अल्पसंख्यकों को संपत्ति बांटनेवाले बयान पर हुए हमलावर, कहा, झूठ के कारोबार का अंत नजदीक है… [wpse_comments_template]
Leave a Comment