Search

 
 
 

पांकी : मकान का छज्जा निकालने से मना किया तो की मारपीट, एक रेफर

 
Panki (Palamu) : पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के सगालीम में सोमवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे मकान का छज्जा निकालने से मना करने पर मारपीट हो गई. मारपीट की घटना में चंद्रदेव प्रजापति, रंजीत कुमार प्रजापति व परमजीत प्रजापति घायल हो गए. आसपास के लोगों ने सभी घायलों को पांकी सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने परमजीत कुमार प्रजापति की गंभीर स्थिति को देखते हुए एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया. परमजीत कुमार प्रजापति को सिर में गहरी चोट लगी है. भुक्तभोगी चंद्रदेव प्रजापति ने पांकी थाना को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. थाना में दिए आवेदन में चंद्रदेव प्रजापति ने कहा है कि सगालीम गांव के यमुना प्रजापति जबरदस्ती उनकी जमीन में मकान का छज्जा निकाल रहा है. मकान का छज्जा निकालने से मना करने गए तो यमुना प्रजापति, अजय प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति, श्रवण प्रजापति आदि लोगों ने गाली-गलौज करते हुए अचानक ईंट - पत्थर चलाने लगे. सभी आरोपियों ने परमजीत की हत्या करने का प्रयास किया. मारपीट की घटना में परमजीत का माथा फट गया, जबकि चंद्रदेव, रंजीत को शरीर में गहरी चोट लगी है. फिलहाल परमजीत का इलाज मेदिनीनगर अस्पताल में चल रहा है. भुक्तभोगी चंद्रदेव ने  पुलिस को बताया है कि यमुना प्रजापति और उसका पुत्र आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है. उन लोगों पर कई आपराधिक मामले भी चल रहे हैं. बताया कि वे लोग डरा धमकाकर जबरदस्ती छज्जा निकालना चाहते हैं. जबकि कई बार मुखिया की अध्यक्षता में पंचायती हो चुकी है. पंचायती में साफ तौर पर कहा गया था कि यमुना प्रजापति छज्जा नहीं निकालेंगे. इसके बावजूद वे लोग जबरदस्ती छज्जा निकालने का काम कर रहे हैं. पांकी थाना प्रभारी उपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है. जांच के बाद नियम संगत कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/if-cm-is-not-answering-today-he-will-have-to-answer-tomorrow-governor/">सीएम

आज जवाब नहीं दे रहे हैं, तो उन्हें कल जवाब देना होगाः राज्यपाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही