Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा सांसद रूडी की एंबुलेंस पर सवाल उठाने वाले पप्पू यादव लॉकडाउन उल्लंघन मामले में गिरफ्तार

 Patna : जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव को लॉकडाउन उल्लंघन मामले में गिरफ्तार कर लिये जाने की खबर है. यह जानकारी खुद पप्पू यादव ने ट्वीट करके दी है. उन्होंने कहा  कि मुझे गिरफ्तार कर पटना के गांधी मैदान थाना ले आया है. बता दें कि पिछले  दिनों  पप्पू यादव ने भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी की एंबुलेंस को लेकर सवाल उठाया था.

पूर्व सांसद पप्पू यादव ने एक और ट्वीट कर कहा कि कोरोना काल में जिंदगियां बचाने के लिए अपनी जान हथेली पर रख जूझना अपराध है, तो हां मैं अपराधी हूं, PM साहब, CM साहब, दे दो फांसी, या, भेज दो जेल, झुकूंगा नहीं, रुकूंगा नहीं, लोगों को बचाऊंगा, बेईमानों को बेनकाब करता रहूंगा!

पप्पू यादव के पटना स्थित आवास पर पुलिस की टीम पहुंची

मंगलवार की सुबह पप्पू यादव के पटना स्थित आवास पर टाउन डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम पहुंची जिसके बाद उनको हिरासत में ले लिया और उसके बाद उनकी गिरफ्तारी की भी पुलिस ने पुष्टि कर दी. पप्पू यादव पर बिहार में जारी लॉकडाउन के उल्लंघन का आरोप है.

हिरासत में लेने के बाद पप्पू यादव को पुलिस अपने साथ पटना के बुद्धा कॉलनी थाना ले गयी है. जानकारी के अनुसार उन पर सरकारी काम में बाधा डालने और लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है  

आज सुबह पीएमसीएच के कोविड वार्ड में घुसे

पप्पू यादव पर बगैर पास के घूमने का आरोप है. वो थे, साथ ही आज उन्होंने अपने क्षेत्र मधेपुरा जाने का भी कार्यक्रम बनाया था. मधेपुरा एसपी ने पटना पुलिस को इसे लेकर संदेश भेजा था.

पुलिस के अनुसार उसने पप्पू यादव से पास बनवाकर घूमने का आग्रह किया था लेकिन पूर्व सांसद लगातार इस मामले का उल्लंघन कर रहे थे. पटना की बुद्धा कॉलोनी पुलिस ने पीरबहोर थाने की पुलिस को पप्पू यादव को सौंप दिया है और पीरबहोर थाने में ही केस भी दर्ज होगा.  

रविवार को अमनौर थाना में एफआईआर दर्ज हुई थी

भाजपा सांसद राजीव प्रताप रुडी के घर पर खड़ी एंबुलेंस की पोल खोलने के बाद सारण के अमनौर के सीओ ने पप्पू यादव के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया था. अमनौर के अंचलाधिकारी ने पप्पू यादव पर लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में रविवार को अमनौर थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी.  पप्पू यादव पर विश्वप्रभा सामुदायिक केंद्र में भीड़ के साथ पहुंचकर लॉकडाउन का उल्लंघन का आरोप लगाया गया था.  जान लें कि इससे पहले शनिवार को पप्पू यादव पर एंबुलेंस में तोड़फोड़ के आरोप में केस दर्ज किया गया था.  

 

https://lagatar.in/bodies-found-in-ganges-river-on-bihar-border-after-buxar/62660/



Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही