Search

 
 
 

पप्पू यादव को कोर्ट से मिली राहत, तीनों मामलों में मिली जमानत, जेल से होगी रिहाई

पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को कोर्ट से राहत मिली है. कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज तीनों मामलों में जमानत दे दी है. इससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर है. अब अदालत से जनानत मिलने के बाद उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है.
 

Patna:  पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को कोर्ट से राहत मिली है. कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज तीनों मामलों में जमानत दे दी है. इससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर है. अब अदालत से जनानत मिलने के बाद उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है. जल्द ही, वे जेल से बाहर आएंगे.
 
31 साल पुराने पटना के गर्दनीबाग मामले में पहले ही जमानत मिल गई थी. वहीं ताजा बुद्धा कॉलोनी मामले में आज शुक्रवार को जमानत मिली है. गर्दनीबाग मामले में गिरफ्तार के दौरान उनके समर्थकों और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में बुद्धा कॉलोनी में केस दर्ज किया गया था. जिसमें आज जमानत मिल गई है.

 

कानूनी जानकारों के मुताबिक, जमानत की औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद उन्हें जेल से रिहा किया जाएगा. समर्थकों में उत्साह का माहौल है. कार्यकर्ताओं ने इसे न्याय की जीत बताया. जानकारों का मानना है कि, जमानत मिलने के बाद पप्पू यादव की सक्रियता फिर बढ़ सकती है. आगामी कार्यक्रमों और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर रहेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही