Search

 
 
 

धनबाद :  गहरी नींद में था परिवार, चोरों ने घर में घुसकर 6 लाख के जेवरात व नकद चुराए

झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कतरास मोड़ के समीप एक घर में चोरों ने निशाना बनाया. चोर छत के रास्ते घर में घुसकर अलमारी का लॉकर तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए.
 

Dhanbad :  झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कतरास मोड़ के समीप एक घर में चोरों ने निशाना बनाया. चोर छत के रास्ते घर में घुसकर अलमारी का लॉकर तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.चोर छत के रास्ते घर में घुसे और खिड़की तोड़कर कमरे में घुसे.  और अलमारी का लॉकर तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए. 

 


जानकारी के अनुसार, मकान मालिक पप्पू पांडे देर रात बिहार के एक शादी समारोह से लौटे थे. थकान के कारण सभी सदस्य सो गए. इसी बीच देर रात चोर सुनियोजित तरीके से घर में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया.सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो खिड़की टूटी हुई मिली और घर का सामान बिखरा पड़ा था. अलमारी का भी लॉकर टूटा हुआ था और जेवरात व नकदी गायब थे. 

 

घटना के संबंध में पप्पू पांडेय ने बताया कि चोर करीब चार लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने, दो लाख रुपये नकद, कपड़े और भगवान लड्डू गोपाल की मूर्ति समेत अन्य कीमती सामान ले गए हैं. घटना की सूचना झरिया पुलिस को दी गई . सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई .

 

Uploaded Image

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही