Search

 
 
 

'O' Romeo का बॉक्स आफिस पर धमाका, पहले दिन कमाए इतने करोड़

शाहिद कपूर - तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ'रोमियो' आज 13 फरवरी को वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई. फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोरी थी, इसलिए दर्शकों की उम्मीदें बहुत अधिक हैं.
 

Lagatar desk :  शाहिद कपूर - तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ'रोमियो' आज 13 फरवरी को वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई. फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोरी थी, इसलिए दर्शकों की उम्मीदें बहुत अधिक हैं.

 

ओ'रोमियो की एडवांस बुकिंग

रिलीज़ से 2 दिन पहले एडवांस बुकिंग शुरू हुई.बिना ब्लॉक सीटों के 11,08,939 टिकटों की बिक्री हुई, जिससे 3.05 करोड़ रुपये की कमाई हुई.ब्लॉक सीटों को शामिल करने पर एडवांस बुकिंग से कुल 5.9 करोड़ रुपये की कमाई हुई.

 

पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दोपहर 1 बजे तक 1.61 करोड़ रुपये कमाए.रात तक आंकड़ों में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.

ओ' रोमियो  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (नेट इंडिया)

पहला दिन    1.61 (दोपहर 1 बजे तक के आंकडे)

‘ओ’रोमियो’ ऑक्यूपेंसी डे 1((O'Romeo Occupancy)

‘ओ’रोमियो’ की 13 फरवरी 2026 शुक्रवार को सुबह के शो की ऑक्यूपेंसी 8.03 फीसदी दर्ज की गई हैं. 

 

ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार, फिल्म भारत में 7-9 करोड़ रुपये की नेट ओपनिंग कर सकती है वर्ड ऑफ माउथ पॉजिटिव रहने पर फिल्म का कलेक्शन 10 करोड़ से थोड़ा अधिक हो सकता है.यदि 7 करोड़ से ओपनिंग होती है, तो यह शाहिद की पिछली फिल्म 'देवा' की ओपनिंग (5 करोड़) को पीछे छोड़ देगी.हालांकि, 'ओ'रोमियो' की ओपनिंग 'कबीर सिंह' (20 करोड़) के आधे से भी कम होगी.

 

फिल्म के बारे में

इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज शाहिद कपूर के साथ यह उनकी तीसरी फिल्म है, पहले 'हैदर' और 'कमीने'.स्टारकास्ट में शामिल हैं: तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल, विक्रांत मैसी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया और दिशा पटानी.

 

विवाद और कोर्ट केस

फिल्म रिलीज़ से पहले विवादों में घिर गई थी.स्वर्गीय हुसैन शेख की बेटी ने मेकर्स पर केस किया कि उनके पिता की बिना इजाज़त बायोपिक बनाई गई और उन्हें नेगेटिव तरीके से दिखाया गया.कोर्ट ने कहा कि शिकायत साबित नहीं हुई, और केस खारिज कर दिया गया.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही