Search

 
 
 

NEET (UG) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, परीक्षा 3 मई को

NEET (UG) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 फरवरी से जारी है. आवेदन की अंतिम तिथि 8 मार्च है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने सलाह दी है कि जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उन्हें जल्द से जल्द कर लें.
 

Lagatar desk :  NEET (UG) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 फरवरी से जारी है. आवेदन की अंतिम तिथि 8 मार्च है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने सलाह दी है कि जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उन्हें जल्द से जल्द कर लें. 

 

NEET (UG) 2026 का आयोजन 13 भाषाओं असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में किया जाएगा. इसके तहत देशभर के मेडिकल संस्थानों में स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा. 

 

परीक्षा के स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को MBBS, BDS, BVSc & AH पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलेगा. इसके अलावा, भारतीय चिकित्सा पद्धति के तहत संचालित पाठ्यक्रमों में BAMS, BUMS, BSMS और होम्योपैथी के BHMS कोर्स में भी प्रवेश NEET (UG) के माध्यम से होगा.साथ ही, सैन्य नर्सिंग सेवा (MNS) के तहत बीएससी नर्सिंग कोर्स में प्रवेश के लिए भी अभ्यर्थियों के लिए NEET (UG) 2026 उत्तीर्ण करना अनिवार्य है.

 

महत्वपूर्ण तिथियां:

ऑनलाइन आवेदन की अवधि: 8 फरवरी 2026 से 8 मार्च 2026 (रात 9:00 बजे तक)

शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 8 मार्च 2026 (रात 11:50 बजे तक)

आवेदन में संशोधन की अवधि: 10 मार्च से 12 मार्च 2026

 

परीक्षा तिथि: 3 मई 2026

 

परीक्षा समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक (3 घंटे)


आवेदन शुल्क (भारत के लिए) :

सामान्य वर्ग: 1700

सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल: 1600

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/थर्ड जेंडर: 1000

विदेशी केंद्रों के लिए परीक्षा शुल्क 9500 निर्धारित किया गया है.

 

अभ्यर्थी आवेदन, एडमिट कार्ड डाउनलोड, आंसर-की और परिणाम संबंधी जानकारी के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट https://nta.ac.in या https://neet.nta.nic.in पर विजिट कर सकते हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही