Ranchi News: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने रांची स्थित आवास पर झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने सड़क हादसे में मंत्री की बेटी के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की. पप्पू यादव ने इस दुखद घटना पर अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए कहा कि एक माता-पिता के लिए अपनी संतान को खोने का दुख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.
उन्होंने दिवंगत बेटी की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की. इस दुख की घड़ी में उन्होंने दीपिका पांडेय सिंह और उनके पूरे परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.
इसे भी पढ़ें -
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

