Search

 
 
 

National News: मणिपुर में शनिवार को फिर हुई हिंसा, एक नेपाली नागरिक समेत 8 लोगों की मौत

National News: 10 अक्टूबर को हुई अलग-अलग घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में एक नेपाली नागरिक, नागा समुदाय के पांच लोग और कुकी समुदाय के दो लोग शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कामजोंग जिला के चसाड गांव में 9 अक्टूबर की सुबह एक 42 वर्षीय महिला डोमखोनेई तौथांग की हत्या गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. कुकी समुदाय के लोग इस घटना के बाद आक्रोशित हो गए.
 
सांकेतिक तस्वीर

National News: मणिपुर में पिछले तीन साल से अधिक समय से चल रही हिंसा का दौर खत्म नहीं हो रहा है. 10 अक्टूबर को हुई अलग-अलग घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में एक नेपाली नागरिक, नागा समुदाय के पांच लोग और कुकी समुदाय के दो लोग शामिल हैं. 


इसे भी पढ़ें:


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कामजोंग जिला के चसाड गांव में 9 अक्टूबर की सुबह एक 42 वर्षीय महिला डोमखोनेई तौथांग की हत्या गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. कुकी समुदाय के लोग इस घटना के बाद आक्रोशित हो गए.


इस घटना के बाद कुकी व नागा समुदाय के सशस्त्र ग्रुपों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई. गोली बारी की घटना में आठ लोग मारे गए. क़रीब 10 घरों को आग के हवाले कर दिया गया है. घंटों मुठभेड़ व हिंसा होने के बाद भी प्रशासन व पुलिस समय पर गांव में नहीं पहुंची. 


घटना के बाद से कामजोंग जिला में तनाव फैल गया है. लोग घरों में डुबके हुए हैं. दोनों समुदायों का सशस्त्र दस्ता गश्त लगा रहा है. पुलिस ने घटना वाले गांव में निषेधाज्ञा लागू कर दिया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही