Search

 
 
 

पैरा एशियन गेम्स: चयन प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के आरोप, खिलाड़ियों से इनाम में 20% कमीशन की मांग

Sports News: निशानेबाजों के मुताबिक, पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) के अधिकारियों और शूटिंग टेक्निकल कमेटी के लोगों ने कमीशन की मांग की हैं. खिलाड़ियों ने भारतीय खेल प्राधिकरण SAI महानिदेशक से पूरे मामले की जांच की मांग की है. वहीं, भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि टीम का चयन पूरी तरह योग्यता के आधार पर किया गया.
 
सांकेतिक तस्वीर

Sports News: पैरा एशियन गेम्स के लिए भारतीय दल के चयन प्रक्रिया पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं. पैरा-शूटरों ने तत्काल स्वतंत्र जांच की मांग की है. पैरा निशानेबाज आकाश और संदीप कुमार ने दावा किया है कि- अधिकारियों ने उनसे कहा कि अगर इवेंट में मेडल आता है और सरकार उस पर इनाम देती है तो 20% रकम कमीशन के दौर पर देनी होगी.

 

इसे भी पढ़ें:


निशानेबाजों के मुताबिक, पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (PCI) के अधिकारियों और शूटिंग टेक्निकल कमेटी के लोगों ने कमीशन की मांग की हैं. खिलाड़ियों ने भारतीय खेल प्राधिकरण SAI महानिदेशक से पूरे मामले की जांच की मांग की है. वहीं, भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि टीम का चयन पूरी तरह योग्यता के आधार पर किया गया. 

 

एशिया में तीसरे नंबर के पी4 50मीटर फ्री पिस्टल एसएच1 शूटर संदीप कुमार ने चयन प्रक्रिया में भेदभाव का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि एशिया में 14वें नंबर पर मौजूद रुद्राक्ष खंडेलवाल को एशियाई नंबर 1 आकाश और खुद उनसे पहले चुना गया. पीसीआई अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि चयन प्रक्रिया पारदर्शी है और पूरी तरह निर्धारित मानदंडों के आधार पर की गई है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही