Kamrul Arfi Latehar: हेरहंज प्रखंड के सलैया पंचायत के खैरातांड की आदिवासी महिला लीलावती देवी ने गांव के पारा शिक्षक शंकर गंझू पर उसके पति को मज़दूरी कराने के बहाने तमिलनाडु ले जाकर गायब कर देने का आरोप लगाया है. इस सबंध में उसने हेरहंज थाना में एक आवेदन दिया है. लिखित आवेदन में लीलावती देवी ने बताया है कि गांव के ही उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में पारा शिक्षक के रूप में कार्यरत शंकर गंझू अक्टूबर 2023 में उसके पति चैता गंझू को बहला फुसलाकर मज़दूरी कराने के नाम पर तमिलनाडु ले गया. वहां ले जाने के बाद पिछले आठ माह से उसका परिवार से कोई संपर्क नहीं है. पहले तो पारा शिक्षक से जब पति को वापस लाने की बात की तो वह टोलमटोल करता था, लेकिन अब उसे झूठे केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देता है. उसने आरोप लगाया कि पारा शिक्षक एक दबंग किस्म का व्यक्ति है. इसलिए उसे कोई कुछ नहीं कहता है और ना ही उसकी शिकायत करता है. लीलावती ने उसके पति को सकुशल वापस लाने एवं उक्त पारा शिक्षक पर कार्रवाई करने की मांग की है. लीलावती ने शुभम संदेश को बताया कि पति के मज़दूरी के लिए बाहर जाने के बाद परिवार का गुजारा करना बहुत मुश्किल हो गया है. वह अपना एवं अपने पुत्र का जीवनयापन मजदूरी कर बमुश्किल कर पा रही है. उसने बताया कि पारा शिक्षक दबंग प्रवृति का है. शंकर गंझू पारा शिक्षक होने के साथ-साथ मजदूरों को बहला फुसला कर बाहर भेजने एवं बीड़ी पत्ता व अन्य कार्यों में मुंशी का भी कार्य करता है. आठ महीने से पति से संपर्क नहीं होने से लीलावती काफी दुखी है और किसी अनहोनी की आशंका से फुट फूट कर रोने लगती है. इसे भी पढ़ें - नीट">https://lagatar.in/neet-paper-leak-cbi-reaches-hazaribaghs-oasis-school-interrogation-of-the-principal-continues/">नीट
पेपर लीक : हजारीबाग के ओएसिस स्कूल पहुंची सीबीआई, प्रिंसिपल से पूछताछ जारी [wpse_comments_template]
पेपर लीक : हजारीबाग के ओएसिस स्कूल पहुंची सीबीआई, प्रिंसिपल से पूछताछ जारी [wpse_comments_template]
Leave a Comment