Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पारस अस्पताल ने दुर्घटना में घायल युवक को रिम्स पहुंचाने के लिए नहीं दिया एंबुलेंस, लोगों में आक्रोश, करेंगे आंदोलन

Ranchi : मंगलवार को एचईसी इलाके में सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया. युवक के परिजन आसपास के लोगों के साथ पारस अस्पताल पहुंचे. अस्पताल प्रबंधन से घायल युवक को रिम्स ले जाने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध कराने का अनुरोध किया. मगर अस्पताल प्रबंधन ने यह कहते हुए अनुरोध ठुकरा दिया कि अन्य अस्पतालों के लिए रेफर किए गए मरीजों को एंबुलेंस की सुविधा नहीं दी जा सकती. इसको लेकर इलाके के लोगों में अस्पताल के प्रति आक्रोश है. इसे भी पढ़ें – अनियमितता">https://lagatar.in/cm-gave-permission-for-fir-and-investigation-on-29-officers-and-personnel-on-charges-of-irregularities/">अनियमितता

के आरोप में 29 अफसरों-कर्मियों पर FIR और जांच की सीएम ने दी अनुमति
एचईसी क्षेत्र के युवा सामाजिक कार्यकर्ता अविनाश कुमार सिंह ने कहा है कि एचईसी परिसर स्थित पारस अस्पताल प्रबंधन का रवैया अमानवीय है. श्री सिंह ने पारस अस्पताल के कर्मचारी पर भी मरीजों और उनके परिजनों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि पारस अस्पतालकर्मियों द्वारा अक्सर मरीज के परिजनों के साथ दुर्व्यवहार करने की बातें सामने आती रहती है. अस्पताल प्रबंधन के इस जनविरोधी रवैये के खिलाफ आवाज बुलंद किया जाएगा. [caption id="attachment_454152" align="alignnone" width="1193"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/21-11.jpg"

alt="" width="1193" height="1461" /> पारस अस्पताल[/caption] श्री सिंह ने कहा कि पारस अस्पताल प्रबंधन के अमानवीय व्यवहार की शिकायत एचईसी प्रबंधन और राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री से भी की जाएगी. उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे मानवता विरोधी अस्पताल के विरुद्ध यथोचित कार्रवाई करने और उनके लूटतंत्र पर लगाम लगाने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि जब पीड़ित मानवता की सेवा के लिए जरूरत पड़ने पर एक एंबुलेंस तक की व्यवस्था नहीं की जा सकती है, तो ऐसे अस्पताल को हमेशा के लिए बंद कर देना चाहिए. इसे भी पढ़ें – ब्रिटेन">https://lagatar.in/in-britain-from-today-rishi-raj-maharaja-charles-iii-appointed-sunak-as-prime-minister-administered-the-oath/">ब्रिटेन

में आज से ऋषि राज, महाराजा चार्ल्स तृतीय ने सुनक को प्रधानमंत्री नियुक्त किया, शपथ दिलाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही