NewDelhi : संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो रहा है. सरकार की नजर बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और वित्त वर्ष 2023-24 के आम बजट आदि पर सुचारू रूप से चर्चा कराने पर रहेगी, लेकिन महंगाई, रोजगार, चीन के साथ सीमा विवाद, अर्थव्यवस्था, सेंसरशिप सहित अन्य मुद्दों पर विपक्ष के हमलावर रुख को देखते हुए बजट सत्र के हंगामेदार होने की संभावना व्यक्त की जा रही है. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhis-bharat-jodo-yatra-ends-on-monday-public-meeting-in-srinagar-invitation-to-21-parties-tmc-sp-tdp-will-stay-away/">राहुल
गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समापन सोमवार को, श्रीनगर में जनसभा, 21 दलों को आमंत्रण, TMC, SP,TDP रहेंगे दूर
: हिंदू संगठनों ने जन आक्रोश मोर्चा निकाला, लव जिहाद, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू करने की मांग
गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समापन सोमवार को, श्रीनगर में जनसभा, 21 दलों को आमंत्रण, TMC, SP,TDP रहेंगे दूर
संसदीय कार्य मंत्री ने संसदीय ग्रंथालय भवन में बुलायी है
खबर है कि सरकार ने बजट सत्र से पहले विभिन्न विषयों पर आम राय बनाने के लिए 30 जनवरी को राजनीतिक दलों के सदन के नेताओं की सर्वदलीय बैठक बुलायी है. सूत्रों ने बताया, बैठक संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी द्वारा संसदीय ग्रंथालय भवन में 30 जनवरी को बुलायी गयी है. जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस चीन के मुद्दे पर चर्चा चाहती है तो वहीं तृणमूल कांग्रेस, वामदलों, आरएसपी सहित कई विपक्षी दलों ने संसद सत्र के दौरान महंगाई, बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों, केंद्र-राज्य संबंध आदि पर सरकार को घेरने का इरादा जताया है. इसे भी पढ़ें : मुंबई">https://lagatar.in/mumbai-hindu-organizations-take-out-jan-aakrosh-morcha-demand-for-implementation-of-love-jihad-anti-conversion-law/">मुंबई: हिंदू संगठनों ने जन आक्रोश मोर्चा निकाला, लव जिहाद, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू करने की मांग
Leave a Comment