Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा में धूम-धाम से मनायी गयी परशुराम जयंती

Koderma: कोडरमा में सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में शनिवार को नगर परिषद वार्ड नंबर 21 गुमो में भगवान परशुराम की जयंती मनायी गयी. इस दौरान विधि विधान से पूजन व हवन किया गया. मौके पर मौजूद आचार्य जयराम शास्त्री ने बताया कि भगवान परशुराम एक मात्र ऐसे विष्णु के अवतार हैं, जो आज भी जीवित हैं. दक्षिण भारत के उडुपी के पास परशुराम जी का बड़ा मंदिर है. कल्कि पुराण के अनुसार, जब कलयुग में भगवान विष्णु के 10वें अवतार कल्कि अवतरित होंगे, तो परशुराम जी ही उनको अस्त्र-शस्त्र में पारंगत करेंगे. जजमान के रूप में कामेश्वर पांडेय, सौरभ पांडेय ने पूजा अर्चना की.
इसे भी पढ़ें:  पानी">https://lagatar.in/everyday-there-is-a-fight-in-ward-number-28-34-of-the-capital/">पानी

रे पानी तेरा रंग कैसा….राजधानी के वार्ड नंबर 28-34 में हर रोज होती है मारामारी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-378.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
रविवार यानि 22 अप्रैल की सुबह हवन व आरती होगी साथ ही चार बजे से नगर भ्रमण को लेकर शोभा यात्रा निकाली जायेगी. मौके पर समिति के अध्यक्ष त्रिवेणी पांडेय, अशोक पांडेय, भारत लाल पांडेय, संजय पांडेय, आत्मानंद पांडेय, राजीव रंजन शुक्ला, राजन शुक्ला, मनीष पांडेय, अंनत पांडेय, अभिमन्यु पांडेय, आशीष पांडेय,आलोक पांडेय, रतन पांडेय,उमाकांत पांडेय, बबलू पांडेय, बिनीत अग्निहोत्री, मुन्ना पांडेय सहित कई ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-eid-festival-celebrated-by-giving-water-pots-for-plants-and-birds-to-the-children/">धनबाद:

बच्चों को पौधे व पक्षियों के लिए पानी का घड़ा देकर मनाया ईद का त्योहार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही