Search

 
 
 

भारत बंद का रांची में आंशिक असर, 6 ट्रेनें रद्द, कम चली बसें

 
Ranchi: अग्निपथ योजना के विरोध में विभिन्न छात्र संगठनों ने सोमवार को भारत बंद बुलाया था. रांची में बंद का आंशिक असर देखा गया. सभी दुकानें रोज की तरह खुली रही. शहर में शांति व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए हर चौक-चौराहों पर पुलिस की तैनाती की गई थी. पूरे शहर में 2600 जवान को तैनात किया गया था. पूरे शहर में शांति रही, कहीं से भी किसी प्रकार के उपद्रव की खबर नहीं आयी. वहीं भारत बंद को लेकर राजधानी के सभी सरकारी और निजी स्‍कूलों को भी बंद कर दिया गया था. इसे भी पढ़े :  हिमाचल">https://lagatar.in/all-tourists-stranded-in-himachal-pradesh-ropeway-were-rescued-rescue-operation-lasted-for-3-hours/">हिमाचल

प्रदेश रोपवे में फंसे सभी पर्यटक सु‍रक्षित निकाले गये, 3 घंटे चला रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन

दूसरे जिले से कम आई बसें

अन्‍य दिनों की तरह दूसरे जिलों से आने वाली कई बसें बंद रही. रांची से भी दूसरे जिले जाने वाली बसों को कम सवारी मिली. वहीं ऑटो चालक भी आधे सवारी लेकर घूमते नजर आये. बातचीत करने पर ऑटो चालकों ने बताया कि भारत बंद की वजह से सवारी बहुत कम मिली. आधे सवारी को लेकर ही चलना पड़ा.  रांची और हटिया रेलवे स्टेशन पर बहुत कम यात्री नजर आये. रेलवे के पदाधिकारियों की मानें रेलवे को लगभग एक हजार करोड़ का नुकसान हुआ है.

बंदी को देखते हुए रांची और हटिया से खुलने वाली 6 ट्रेनें रद्द

अग्निपथ के विरोध में सोमवार को भारत बंद को देखते हुए रांची से खुलने वाली 6 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया. इसकी जानकारी रांची के  सीनियर डीसीएम निशिकांत कुमार ने दी.

इन ट्रेनों को किया गया रद्द

1. ट्रेन संख्या 18635 रांची - सासाराम एक्सप्रेस ट्रेन रांची से रद्द रही. 2. ट्रेन संख्या 15027 हटिया - गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस  हटिया से रद्द रहेगी. 3. ट्रेन संख्या 13403 रांची - भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन रांची से रद्द रहेगी. 4. ट्रेन संख्या 18624 हटिया - इस्लामपुर एक्सप्रेस हटिया से रद्द रहेगी. 5. ट्रेन संख्या 18622 हटिया - पटना एक्सप्रेस ट्रेन हटिया से रद्द रहेगी. 6. ट्रेन संख्या 12825 रांची - आनंद विहार टर्मिनल सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन रांची से रद्द रहेगी. इसे भी पढ़े : रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-case-accused-accepted-said-made-a-plan-and-attacked-the-temple-opened-fire-on-the-police/">रांची

हिंसा मामला : आरोपी ने स्वीकारा, कहा- प्लान बनाकर मंदिर पर हमला किया, पुलिस पर गोली चलायी
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही