Search

 
 
 

Dumka News: नेशनल हाइवे पर मिला युवक का अधजला शव, हत्या की आशंका

जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के बोगली गांव के समीप नेशनल हाईवे-114ए के किनारे रविवार दोपहर एक अज्ञात युवक का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई.
 
दुमका जिले की खबरें

Dumka: जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के बोगली गांव के समीप नेशनल हाईवे-114ए के किनारे रविवार दोपहर एक अज्ञात युवक का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई.

Uploaded Image

बताया जा रहा है कि दोपहर करीब तीन बजे हाईवे से गुजर रहे लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े अधजले शव पर पड़ी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल जरमुंडी थाना पुलिस को सूचना दी.

इसे भी पढ़ें: 

सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक दयानंद साह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा आसपास के लोगों से पूछताछ भी की. शव बुरी तरह झुलस जाने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है.

 

पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों से संपर्क कर गुमशुदगी के मामलों की भी जांच कर रही है. शुरुआती जांच में हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को जलाकर हाईवे किनारे फेंके जाने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है. हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही