Search

 
 
 

ओरमांझी इलाके में युवक का मिला अर्धजला कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी रांची के ओरमांझी इलाके में युवक का कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. पुलिस फिलहाल, शव की पहचान में जुटी है.
 

Ranchi: राजधानी रांची के ओरमांझी इलाके में युवक का कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. पुलिस फिलहाल, शव की पहचान में जुटी है.

 


पुलिस के मुताबिक, युवक का शरीर आधा से अधिक जला हुआ है. जिसके चलते पुलिस को शव की पहचान करने में कठिनाई आ रही है. बताया जाता है कि युवक के शव को आधा जलाकर चार से पांच दिन पहले फेंक दिया गया है. पुलिस FSL , वैज्ञानिक तरीके और मानवीय जानकारी के आधार पर मामले की जांच में जुटी है. ओरमांझी थाना की पुलिस ने बताया कि जांच के बाद मामले का खुलासा होगा.

 

ओरमांझी थानेदार शशि भूषण कुमार चौधरी ने बताया कि फिलहाल इस कंकाल की पहचान नहीं हुई है. आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है लेकिन सभी लोगों ने पहचान करने से इनकार कर दिया. पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है और अज्ञात कंकाल शिनाख्त करने का प्रयास की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही