Search

 
 
 

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पूर्णिमा साहू का विपक्ष पर हमला, 28 को रांची में मशाल जुलूस का ऐलान

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में विपक्षी दलों पर महिलाओं के अधिकारों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया. इस मौके पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज और महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबिता झा भी मौजूद रहीं.
 

Ranchi : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में विपक्षी दलों पर महिलाओं के अधिकारों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया. इस मौके पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज और महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबिता झा भी मौजूद रहीं.

 

विपक्ष पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए पूर्णिमा साहू ने कहा कि 16 और 17 अप्रैल को संसद में महिलाओं को नीति निर्माण में बराबरी का अधिकार देने का महत्वपूर्ण अवसर था, लेकिन कांग्रेस, जेएमएम, टीएमसी और समाजवादी पार्टी ने इसका विरोध किया.

 

उन्होंने कहा कि इससे इन दलों का महिला विरोधी चेहरा सामने आया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं को अधिकार देना कोई एहसान नहीं बल्कि उनका हक है.

 

परिसीमन और जनगणना के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का लागू होना जनगणना और परिसीमन से जुड़ा है, जैसा कि 2023 के विधेयक में साफ लिखा गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष उत्तर और दक्षिण के नाम पर भ्रम फैला रहा है और लोगों को गुमराह कर रहा है. उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के बयान का हवाला देते हुए कहा कि परिसीमन से किसी राज्य को नुकसान नहीं होगा, बल्कि जनसंख्या के आधार पर सही प्रतिनिधित्व मिलेगा.

 

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्णिमा साहू ने कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा कि महिलाओं की आक्रोश रैली को लेकर मंत्री का बयान उनकी सोच और अहंकार को दिखाता है. उन्होंने कहा कि जब महिलाओं को नेतृत्व मिलता है तो वे संवेदनशीलता के साथ काम करती हैं, लेकिन विपक्ष को यह स्वीकार नहीं है.

 

पूर्णिमा साहू ने 28 अप्रैल 2026 की शाम को रांची में विशाल मशाल जुलूस निकालने की घोषणा की. यह जुलूस जयपाल सिंह स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक जाएगा. उन्होंने राज्य की सभी महिलाओं से इसमें शामिल होने की अपील की और कहा कि इससे महिलाओं की एकजुटता और ताकत का संदेश जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही