Search

 
 
 

आजसू संस्थापक निर्मल महतो को सुदेश महतो समेत पार्टी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

आजसू के संस्थापक निर्मल महतो के शहादत दिवस पर आजसू के प्रमुख सुदेश महतो और पार्टी के अन्य नेताओं ने आज रांची और जमशेदपुर में निर्मल महतो को श्रद्धांजलि दी.
 

Ranchi: आजसू के संस्थापक निर्मल महतो के शहादत दिवस पर आजसू के प्रमुख सुदेश महतो और पार्टी के अन्य नेताओं ने आज रांची और जमशेदपुर में निर्मल महतो को श्रद्धांजलि दी. 


रांची के निर्मल महतो चौक, अंगड़ा, सिल्ली, सोनाहातु और तमाड़ संग जमशेदपुर के चमड़िया गेस्ट हाउस और निर्मल समाधि स्थल पर निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. 


सुदेश महतो ने निर्मल महतो के जीवन को प्रेरणा स्रोत कहते हुए कहा कि उन्होंने झारखंड की अस्मिता, सम्मान और अधिकार की लड़ाई के लिए जिस साहस और निष्ठा के साथ संघर्ष किया, वो अद्वितीय है. शहीद निर्मल महतो के बलिदान ने आजसू को उग्र तेवर दिया. जिसके बल पर झारखंड आंदोलन को नई दिशा मिली और राज्य का निर्माण संभव हुआ.


मांडू विधायक निर्मल महतो ने भी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शहीद निर्मल महतो ने झारखंड की पहचान, सम्मान और अधिकार की लड़ाई के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया. उनके जीवन का संघर्ष और बलिदान आने वाले पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है.


पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, विधायक निर्मल महतो, पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, हसन अंसारी, हरेलाल महतो, सागेन हांसदा, सपन सिंहदेव, संजय मेहता, डॉ मुकुंद मेहता समेत अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी माल्यार्पण किया और शहीद निर्मल महतो के बलिदान और संघर्ष को याद किया तथा उनके सपनों को साकार करने का संकल्प दोहराया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

 

 

 


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही