Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यात्री बस डंपर से टकरायी, 4 की मौत, 42 घायल, बस के परखच्चे उड़े

UP : उत्तर प्रदेश के सैफई थाना क्षेत्र स्थित आगरा-लखनऊ एक्‍सप्रेसवे पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गयी है. इस हादसे में एक बच्ची समेत 4 लोगों की मौत हो गयी. वहीं करीब 42 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. इनमें से 6 यात्रियों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. यह घटना शनिवार रात करीब 2 बजे की है. हादसे के वक्त सभी यात्री सो रहे थे. मौके पर पुलिस पहुंचकर सभी घायलों को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

डंपर का टायर फटने के कारण हुआ हादसा

घटना के संबंध में बताया जता है कि 45 यात्रियों से भरी बस गोरखपुर से अजमेर जा रही थी. तभी लखनऊ एक्सप्रेसवे के पास अचानक बालू से भरे डंपर का टायर फट गया और डंपर अचानक रूक गया. तभी पीछे से आ रही यात्री बस जाकर डंपर से टकरा गयी. घटनास्थल पर ही एक बच्ची समेत 4 लोगों की मौत हो गयी. वहीं बस में सवार करीब 45 यात्री घायल हो गये. जिसमें करीब 6 यात्रियों की हालत गंभीर है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गये. इसे भी पढ़ें : जेलेंस्की">https://lagatar.in/zelensky-claims-russia-hurled-rockets-at-ukraine-overnight-one-million-homes-plunged-into-darkness/">जेलेंस्की

का दावा, रूस ने यूक्रेन पर रातभर रॉकेट बरसाये, 10 लाख घर अंधेरे में डूबे

सीएम ने जताया दुख

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे को लेकर दुख जताया और उनके जल्द स्वस्थ्य होने का कामना की है. सीएम ने डीएम और पुलिस के उच्च अधिकारियों को दुर्घटना स्थल पर तत्काल पहुंचने के निर्देश दिये. साथ ही घायल यात्रियों को उचित इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिये हैं. इसे भी पढ़ें : IDBI">https://lagatar.in/idbi-banks-profit-jumps-by-46-percent-but-the-central-government-is-ready-to-sell-the-stake/">IDBI

Bank के मुनाफे में 46 फीसदी का उछाल, पर केंद्र सरकार हिस्सेदारी बेचने को तैयार
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही