Ranchi News: बेंगलुरु से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान (IX 1239) में सवार एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई. उड़ान के दौरान यात्री को सांस लेने में गंभीर तकलीफ होने लगी, जिसके बाद केबिन क्रू ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत ऑन-बोर्ड ऑक्सीजन सपोर्ट उपलब्ध कराया. समय पर मिले प्राथमिक उपचार से यात्री की स्थिति स्थिर हो गई और रांची पहुंचने के बाद वह सुरक्षित अपने घर रवाना हो गया.
इसे भी पढ़ें:
https://lagatar.in/crackdown-630-lakh-ineligible-ration-beneficiaries-in-jharkhand-163-lakh-cards-cancelled-so-far
इस आपात स्थिति के कारण विमान में मौजूद ऑक्सीजन सिलेंडर का उपयोग किया गया. विमानन सुरक्षा मानकों के तहत उड़ान भरने से पहले ऑक्सीजन सिलेंडरों की पुनः उपलब्धता सुनिश्चित करना अनिवार्य होता है. इस वजह से रांची एयरपोर्ट पर विशेष रूप से नए ऑक्सीजन सिलेंडर मंगाए जाने की व्यवस्था की गई, ताकि वापसी उड़ान को सुरक्षित रूप से संचालित किया जा सके.
सिलेंडर आने और तकनीकी प्रक्रियाओं को पूरा करने के चलते विमान को प्रस्थान से पहले कुछ समय के लिए इंतजार भी करना पड़ा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
