Search

 
 
 

हटिया स्टेशन पर ट्रेन से गिरा यात्री, RPF ने बचायी जान

 
Ranchi: आरपीएफ के जवानों की सूझबूझ से हटिया स्टेशन पर बड़ा हादसा होने से टल गया और यात्री की जान बचा ली गई. दरअसल, हटिया स्टेशन से खुली लोकमान तिलक टर्मिनस संख्या 12812 जैसे ही प्लेटफॉर्म नंबर 01 से रवाना हुई, वैसे ही महेश मंडल नामक व्यक्ति (भुरकुंडा निवासी) परिवार के साथ उतरने की कोशिश कर रहा था. उसी समय उनका पुत्र प्लेटफॉर्म पर लुढ़क गया और ट्रेन व प्लेटफॉर्म के अंदर जाकर फसने लगा. यह देखकर आरपीएफ पोस्ट हटिया के एएसआई पीके सिंह, स्टाफ अमरेंद्र कुमार और निधि कुमारी ने अपने प्रयास से ट्रेन रुकवायी और लड़के को रेलवे ट्रैक से सकुशल बाहर निकाल लिया. देखें वीडियो इसे पढ़ें-NIA">https://lagatar.in/revealed-in-nia-investigation-abraham-tuti-carried-explosives-to-naxalites-for-killing-policemen/">NIA

जांच में खुलासा: पुलिसकर्मियों की हत्या के लिए अब्राहम टूटी ने ही नक्सली तक पहुंचाया विस्फोटक

आरपीएफ के जवानों की सूझबूझ से बची यात्री की जान

घटना के बाद युवक को चोटें लगी होगी यह समझकर आरपीएफ हटिया द्वारा उसके माता-पिता को चिकित्सा सहायता की पेशकश की गयी. लेकिन उन लोगों ने उसके लिए मना कर दिया. क्योंकि चोट ज्यादा नहीं लगी थी. इस प्रकार के त्वरित कार्रवाई के लिए उक्त यात्री ने आरपीएफ हटिया की भूरी भूरी प्रशंसा की. इसे भी पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-deo-instructed-all-beeos-to-open-childrens-bank-accounts/">रांची:

DEO ने सभी BEEO को बच्चों का बैंक खाता खुलवाने का दिया निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही