Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पासवा का शिष्टमंडल रामेश्वर उरांव से मिला, ज्ञापन सौंपा

Ranchi : प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव से उनके कार्यालय में मिला और ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में 2019 आरटीआई संशोधन कानून को निरस्त करने, कोचिंग संस्थानों के संचालन हेतु नियम बनाए जाने एवं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र छात्राओं का कक्षा 1 से 8 तक छात्रवृत्ति दिए जाने की मांग की. वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार आपके साथ है. स्कूल संचालन में जमीन कानून में संशोधन जरूरी है, यह भी कहा कि शिक्षा मंत्री स्व.जगन्नाथ महतो की भी इच्छा थी कि कानून में संशोधन जरूरी है. कोचिंग संस्थानों के लिए भी कानून होना जरूरी है. मंत्री ने कहा अल्पसंख्यक बच्चों की छात्रवृत्ति को लेकर मंत्री हफीजुल हसन से बात करेंगे. पासवा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 15 मई को पासवा का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा सचिव के रवि कुमार से मिलेगा. इसे भी पढ़ें 22-23">https://lagatar.in/upload-the-data-of-budget-expenditure-of-22-23-departmental-officer/">22-23

के बजट खर्च का डाटा अपलोड करें विभागीय अफसर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही